इन 7 बॉलीवुड हसीनाओं के साथ चक्कर चला चुके हैं युवराज सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रीति जिंटा जेसी मशहूर एक्ट्रेस भी है शामिल

दुनिया भर में मशहूर भारतीय क्रिकेट टीम के युवराज सिंह का कई हसीनाओं के साथ अफे’यर रहा है। सिक्सर किंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह के हसीनाओं के साथ रोमां’स के किस्से काफी मशहूर रहे हैं। युवराज सिंह ने साल 2015 में एक्ट्रेस मॉडल हेजल कीच से शादी कर ली थी। लेकिन इससे पहले युवराज सिंह का दिल कई हसीनाओं के लिए धड़का है जिनमें प्रीति जिंटा से लेकर दीपिका पादुकोण तक बॉलीवुड की मशहूर हसीनाएं शामिल है। तो चलिए आज हम आपको इस लेख में बताएंगे उनके अफेय’र्स के बारे में।

किम शर्मा
युवराज सिंह का सबसे लंबा अफे’यर किम शर्मा के साथ चला था जो एक बॉलीवुड एक्ट्रेस रह चुकी हैं। किम शर्मा और युवराज सिंह का अ’फेयर 4 साल तक चला था। इतने लंबे रिलेशन के बाद साल 2007 में युवराज और किम एक दूसरे से अलग हो गए थे। दोनों के अलग होने की वजह उनकी मां शबनम सिंह को बताया जाता है। बताया जाता है कि युवराज की मां किम को पसंद नहीं करती थी और उन्होंने युवराज से किम से अलग होने को कहा था जिसके कारण वह दोनों अलग हो गए थे।
दीपिका पादुकोण
2007 के समय पर युवराज सिंह का करियर जोरों शोरों पर था। क्रिकेट में युवराज के जबरदस्त परफॉर्मेंस को देखकर कई लड़कियां उनकी फैन हो गई थी और उनके लिए दीवानी थी। इसी बीच उनकी जिंदगी में एंट्री ली थी दीपिका पादुकोण ने जो उस समय पर बॉलीवुड में अपने करियर को जोरों शोरों पर ले कर जा रही थी। दोनों कई बार किसी मूवी डेट या डिनर डेट पर देखे जाते थे। लेकिन कुछ समय बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे इसका कारण युवराज के ओवर पजेसिव बर्ताव को बताया जाता है।
प्रीति जिंटा
दोस्तों आप को बता दे की युवराज का नाम मशहूर एक्ट्रेस और IPL में पंजाब की टीम की मालकिन प्रीति जिंटा के साथ भी जोड़ा जा चुका है। दोनों को मैच के दौरान स्टेडियम में कई बार गले लगते और यहां तक कि कि’स करते हुए भी देखा गया है। लेकिन जोड़े ने इस चीज को कभी कबूल नहीं किया और हमेशा इसको दोस्ती का नाम ही दिया है।
रिया सेन
युवराज का नाम बंगाली बाला रिया सेन के साथ भी जोड़ा जा चुका है। दोनों कई मौकों पर एक साथ दिखा करते थे। लेकिन कभी भी जोड़े ने इस बात को कबूल नहीं किया और हमेशा ऐसे ही रहे।
मिनिषा लांबा
बचना ए हसीनो जैसी मशहूर फिल्में कर चुकी मिनिषा लांबा का भी नाम युवराज के साथ जोड़ा जा चुका है। एक समय पर तो उनकी एक फोटो वायरल हुई थी जिसमें वह एक दूसरे को किस करते हुए नजर आ रहे थे।
इसके बाद भी युवराज के कई छोटे-बड़े अ’फेयर्स चले लेकिन अंत में आकर उन्हें एक्ट्रेस मॉडल हेजल कीच के साथ हुई मुलाकात बहुत भा गई थी। दोनों की बात एक कप कॉफी से शुरू हुई थी और आगे चलकर युवराज ने हेजल को शादी के लिए प्रपोज कर दिया था। हालांकि हेजल ने युवराज को हां करने के लिए 3 साल लगा दिए। लेकिन अंत में आकर साल 2015 में दोनों ने एक दूसरे के साथ शादी की और अब खुशी-खुशी मैरिड लाइफ जी रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *