एक्टिंग की दुनिया काफी विशाल दुनिया मानी जाती हैं। इस दुनिया में काफी ज्यादा पैसा भी है। आज के समय में कई एक्टर बड़े बड़े बिजनेसमैन को भी पैसों के मामले में पीछे छोड़ जाते हैं। ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको पुरी दुनिया के सबसे अमीर सितारों के बारें में बताने वाले हैं।
जेरी सीनफेल्ड
जेरी सीनफेल्ड हॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर हैं। जेरी सीनफेल्ड दुनिया के सबसे अमीर सितारें माने जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो जेरी सीनफेल्ड का पास 8200 करोड़ से भी ज्यादा की संपत्ति है।
टायलर पेशी
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टायलर पेशी का नाम शामिल है। टायलर पेशी भी हॉलीवुड के एक पॉपुलर सितारे हैं। बात करें टायलर पेशी के कुल संपत्ति की तो .यह भी लगभग 1 बिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। भारतीय रूपए में देखें तो टायलर पेशी के पास भी जेरी के जितना यानी लगभग 8200 करोड़ की संपत्ति है।
डेन जॉनसन
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हॉलीवुड के सबसे पॉपुलर सितारों के लिस्ट में शामिल डेन जॉनसन का नाम शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो डेन जॉनसन के पास लगभग 800 मिलियन डॉलर की संपत्ति है।
शाहरूख खान
बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरूख खान इस लिस्ट में चौथे नबंर पर शामिल है। यह इस लिस्ट में अकेले एकमात्र इंडियन एक्टर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शाहरूख खान के पास लगभग 770 मिलियन डॉलर की संपत्ति मौजूद है।
टॉंम क्रूज
टॉम क्रूज हॉलीवुड के एक सुपरस्टार माने जाते हैं। टॉम क्रूज कई बार पुरी दुनिया के सबसे अमीर एक्टर के लिस्ट में पहले नंबर पर भी रहे हैं लेकिन फिलहाल इस समय टॉम क्रूज इस लिस्ट में 5वें नंबर पर मौजुद हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टॉम क्रूज लगभग 620 मिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं।
जैकी चैन
हॉलीवुड के सबसे पॉपुलर सितारों के लिस्ट में शामिल जैकी चैन इस लिस्ट में 6वें नंबर पर शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो जैकी चैन के पास लगभग 520 मिलियन डॉलर की संपत्ति मौजूद है।
जॉर्ज क्लूनी
इस लिस्ट में 7वें नंबर पर हॉलीवुड एक्टर जॉर्ज क्लूनी का नाम शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जॉर्ज क्लूनी के पास कुल 500 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा की संपत्ति है।
रॉबर्ट डी नीरो
इस लिस्ट में सबसे आखिरी पायेदान पर रॉबर्ट डी नीरो का नाम शामिल है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रॉबर्ट डी नीरो के पास कुल 500 मिलियन डॉलर की संपत्ति है। पैसों के मामले में यह बिल्कुल जॉर्ज क्लूनी के बराबर हैं।