भोजपुरी गाने और फिल्में अब सिर्फ बिहार यूपी में नहीं बल्कि पूरे भारत में सुने और देखे जाते हैं। वैसे तो भोजपुरी सुपरस्टार आजकल पूरी दुनिया में अपना जलवा बिखेर रहे हैं। लेकिन इन भोजपुरी स्टार की पत्नियां कभी कैमरे के आगे दिखती नहीं है। इनको कभी-कभी ही किसी पार्टी में देखा जाता है और वह भी किसी किसी की। तो चलिए आज हम आपको दिखाएंगे मशहूर भोजपुरी हीरो की पत्नियों की तस्वीरें और बताएंगे उनके बारे में।
मनोज तिवारी
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है बिहार के सबसे मशहूर सुपरस्टार मनोज तिवारी का। मनोज की पत्नी का नाम रानी है। मनोज और रानी को एक बेटी भी है। लेकिन बड़े दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि मनोज और रानी अब साथ नहीं रहते। यानी कि दोनों का त’लाक हो चुका है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रानी को लगने लगा था मनोज का किसी और टीवी एक्ट्रेस के साथ अफेयर चल रहा है। जिसके चलते दोनों के बीच मनमुटाव शुरू हुए और दोनों अलग हो गए थे। लेकिन मनोज तिवारी ने उसके बाद कभी दूसरी शादी नहीं की।
रवि किशन
पूरे भारत और बॉलीवुड में अपने नाम का परचम लहराने वाले भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन की पत्नी का नाम प्रीति है। रवि किशन अक्सर ही अपनी पत्नी प्रीति के साथ दिखाई देते हैं। रवि किशन सोशल मीडिया पर भी अपनी पत्नी के साथ कई तस्वीरें शेयर करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि एक समय था जब इन दोनों के शादीशुदा जिंदगी में भी उथल-पुथल मची थी लेकिन प्रीति ने अपने रिश्ते को संभाल लिया था जिसके कारण आज भी वह दोनों खुशी खुशी साथ में जिंदगी बिता रहे हैं।
दिनेश निरहुआ
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं निरहुआ जिनकी पत्नी का नाम मनसा यादव है। बता दे की मनसा यादव कभी भी निरहुआ के साथ किसी पार्टी या फंक्शन में नहीं दिखती हैं। ना ही कभी निरहुआ अपनी पत्नी के बारे में कोई बात करते हुए दिखते हैं। निरहुआ की फिल्म की शूटिंग में भी कभी मनसा को नहीं देखा गया है। यानी कि मनसा यादव दुनिया की जान पहचान से बिल्कुल परे हैं और उन्हें जानना या समझना मुश्किल है।
पवन सिंह
चौथे नंबर पर आते हैं पवन सिंह जिन्होंने अब तक तीन शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी रीना रानी थी जो पवन की जिंदगी में कब आई और कब गई पता ही नहीं चला। उनकी दूसरी पत्नी का नाम था नीलम सिंह जिन्होंने अपनी ही मर्जी से इस दुनिया को छोड़ दिया था। और पवन की तीसरी पत्नी का नाम है ज्योति सिंह जो कभी कबार उनकी शूटिंग के सेट पर दिखाई देती हैं लेकिन कभी उनके साथ किसी पार्टी या फंक्शन में नहीं जाती।
खेसारी लाल यादव
खेसारी लाल यादव की पत्नी का नाम चंदा यादव है। चंदा भी कभी खेसारी की शूटिंग सेट पर नहीं दिखती हैं और ना ही उनके साथ कभी किसी पार्टी या फंक्शन में जाती हैं। चंदा सिर्फ अपने बच्चों की बर्थडे पार्टी या शादी की एनिवर्सरी पर ही दिखाई देती हैं वरना वह कैमरे के सामने कभी नहीं आती हैं। वह अपना पूरा समय घर के कामकाज में लगाती हैं।