प्लास्टिक के स्टूल में छेद क्यूं होता है?

प्लास्टिक के स्टूल तो आप सब ने देखे ही होंगे। यह आसानी से लगभग सब जगह मिल जाते हैं। घर, स्कूल, ट्यूशन क्लास, किसी रेस्टोरेंट में या किसी होटल में लगभग हर जगह स्कूल आपको देखने को जरूर मिलेंगे। लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है की स्टूल चाहे हमें कहीं भी दिखे उन के बीचो बीच एक छेद जरूर होता है।

क्यों होता है वह छेद? क्या आपने कभी ऐसा सोचा है? शायद आपने कभी ऐसा नहीं सोचा होगा। चलिए आज हम आपको हर स्टूल के बीच में उस छेद के होने का करण बताएंगे।

अगर आप सोचते हैं की प्लास्टिक के स्कूल में जो छेद होता है उसे सिर्फ स्टूल को उठाने के लिए ही इस्तेमाल किया जाता है। तो दोस्तों ऐसा कुछ नहीं है आप बिल्कुल गलत सोचते हैं।

दरअसल आपने देखा ही होगा कि प्लास्टिक के स्टूल्स को एक के ऊपर एक रखा जाता है। तो एयर प्रेशर और वेक्यूम के कारण वह एक दूसरे से मजबूती से चिपक सकते हैं। लेकिन उनके बीच में बना होल या छेद उनके बीच एयर प्रेशर नहीं पैदा होने देता है और उनको चिपकने से बचाता है। इन छैद के कारण ही वह आसानी से अलग हो जाते हैं। अगर स्कूल में वह छेद ना होते तो उनको अलग करने के लिए बहुत ताकत लगती।

आपको बता दें कि अगर किसी स्टूल पर कोई बहुत भारी भरकम बंदा भी बैठा है। और वह स्टूल नहीं टूट रहा है तो उस चीज का भी कारण यही होता है।

इसके साथ ही इसका एक फायदा यह भी है कि मेटेरियल भी बचता है। तो दोस्तों आपको यह जबरदस्त फैक्ट/तथ्य जानकर कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताइएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *