आखिर अदा’लत ने क्यों लगाई थी सुपरस्टार देवानंद के काला कोट पहनने पर रोक?

देवानंद, यह वो नाम है जो अपने समय के अजूबों में शामिल था। देवानंद के लिए उनके फैंस कुछ इस कदर पागल है कि उनके लिए मिटने को भी तैयार रहते थे। उनकी एक फिल्म में आई लुक जिसमें उन्होंने सफेद शर्ट के ऊपर काला कोट पहना था। उस लुक को तो भारत की अदा’लत तक ने बैन कर दिया था।

क्या आप जानते हैं ऐसा क्यों हुआ था? तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में इसी किस्से के बारे में बताएंगे की देवानंद के लिए उनके फैंस की दीवानगी का आलम उस समय के भारत में किस तरह छाया हुआ था।

किस्सा कुछ यूं है कि वैसे तो देवानंद के लाखों फैंस थे खासकर लड़कियां तो उनके लिए दीवानी रहती थी। लेकिन जब एक बार उनकी फिल्म ’काला पानी’ रिलीज हुई थी। तब उस फिल्म में उनका एक लुक था जिसमें उन्होंने सफेद शर्ट के ऊपर काला कोट डाला हुआ था। उनकी उस लुक के लोग इतने कायल हुए थे कि पूरे देश में उनकी दीवानगी बढ़ गई थी।

आपको जानकर हैरानी होगी के उनकी एक झलक के लिए लड़कियां पागल रहा करती थी। यहां तक कि छत से छलांग लगाने को भी तैयार हो जाया करती थी। इसी मुद्दे को नजर में रखते हुए भारत के अदा’लत को बीच में आना पड़ा था।

जी हां ऐसा भारत के इतिहास में पहली बार हुआ था कि किसी के पहनावे पर कोई रोक लगाई जा रही हो। उस समय पब्लिक में देवानंद के काला कोट पहनने पर कोर्ट ने रोक लगा दी थी।

तो दोस्तों यह अनोखा किस्सा जानकर आपको कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताइएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *