दोस्तों वैसे तो हमारी भारत मां की मिट्टी ने बहुत से वीर शेर बेटे पैदा किए और पाले हैं। जिन्होंने भारत मां से पहले किसी को भी नहीं रखा। अपनी जिंदगी में उन्होंने सिर्फ एक चीज चाहिए वह है अपने वतन अपने देश प्यारे भारत की हिफाजत। उन्हीं में से हमारा एक शेर विक्रम बत्रा भी है।
विक्रम बत्रा वही हैं जिन्होंने कारगिल के समय पाकिस्तानियों की धज्जि’यां उड़ा दी थी। विक्रम बत्रा भारत का वह शेर है जिसने पाकिस्तानी गीदड़ो की बुरी हालत कर दी थी। आप जानते ही होंगे कि विक्रम बत्रा की जिंदगी के ऊपर हाल ही में एक फिल्म भी आई थी। फिल्म में बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने विक्रम बत्रा का रोल निभाया था। दूसरी तरफ विक्रम की मंगेतर का रोल बेहद सुंदर एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने निभाया था।
फिल्म में विक्रम बत्रा की जिंदगी से जुड़े बहुत से चटपटे खुशी भरे दुख भरे और अच्छे-अच्छे पल बखूबी दिखाए गए हैं। उन्हीं में से एक वह भी है जब एक पाकिस्तानी ने बॉलीवुड की उस समय की सबसे मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के बारे में कुछ कहा था। तो चलिए हम आपको बताते हैं वह क्या किस्सा था।
दरअसल अगर आपने वह फिल्म देखी है। तो आपने उसमें देखा होगा कि एक पाकिस्तानी बंकर के दूसरी तरफ से विक्रम को चिल्लाकर बोलता है कि हमें बदले में माधुरी दीक्षित दे दो हम वापस लौट जाएंगे। इस बेहूदा सवाल पर हमारा शहर विक्रम बत्रा जवाब देता है कि माधुरी दीक्षित अपनी फिल्म में बिजी है तू यह उसकी तरफ से गिफ्ट ले। और विक्रम उन पर टूट पड़ते हैं।
दोस्तों दरअसल चटपटे किससे के बारे में विक्रम के भाई ने ही एक इंटरव्यू में बताया था। उन्होंने और भी कई किस्से विक्रम के बारे में बताएं हैं। विक्रम एक बहुत ही बहादुर और सच्चे देशभक्त थे।
दोस्तों अगर आपने विक्रम बत्रा की जिंदगी पर बनी शेरशाह मूवी नहीं देखी है। तो आप वह अमेजॉन प्राइम के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। और विक्रम बत्रा की जिंदगी के बारे में और भी बहुत कुछ जान सकते हैं।