दोस्तों आप लोग तो जानते ही हैं कि इंडिया में फैशन पहले बॉलीवुड में आता है फिर उसके बाद लोग बॉलीवुड को फॉलो करके अपने फैशन में बदलाव लाते हैं। काफी समय से ऐसा ही चलता आ रहा है। इसी तरह हमारे सलमान भाई भी फैशन को एक अलग पहचान देते हैं।
सलमान भाई के फैंस उनके हर फैशन को कॉपी करते हैं। सलमान भाई का हेयर स्टाइल, भाई का चलने का स्टाइल, उनके कपड़े यहां तक कि उनके बोलने की स्टाइल को भी कॉपी करते हैं। कई लोग सलमान भाई के ब्रेसलेट को भी कॉपी करते हुए नजर आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सलमान भाई को उनका वह ब्रेसलेट इतना पसंद क्यों है?
सलमान भाई के लिए यह ब्रेसलेट बहुत जरूरी है। वह इस ब्रेसलेट को अपना लकी चार्म समझते हैं। उनके मुताबिक जब भी उनके साथ कुछ बुरा होने वाला होता है। तब यह ब्रेसलेट उनके साथ था और वह उस बुरी घटना से टल जाते हैं।
भाई को किसने दिया था वह ब्रेसलेट? दरअसल एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए सलमान भाई ने बताया था कि जो ब्रेसलेट वह पहनते हैं। वह उनके पापा ने उनको दिया था। उन्होंने बताया कि जब वह छोटे थे तब उनके पापा एक ऐसा ही ब्रेसलेट पहना करते थे। उस समय सलमान भाई को वह बहुत पसंद था। फिर बाद में सलमान भाई के पापा ने उनको वैसा ही एक बेसलेट बनवा दिया था।
क्या खासियत है ब्रेसलेट की? सलमान भाई ने ब्रेसलेट की खासियत भी बताई थी। उन्होंने बताया कि यह जो पत्थर इसमें लगा है उसे ‘फिरोजा’ कहा जाता है। यह हम पर आने वाले बुरे प्रभाव और नेगेटिव चीजों से बचा कर रखता है। उन्होंने बताया कि अगर कोई नेगेटिविटी हम पर आती है तो यह उसे अपनी तरफ खींच लेता है और खत्म कर देता है।