सैफ-करीना के बेटे तैमूर की नैनी की तनख्वाह आपका दिमाग हिला देगी, IAS अफसर से भी ज्यादा लेती हैं पैसे

सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान बॉलीवुड के सबसे मशहूर स्टाररकिड है। वह अपनी क्यूट अदाओं के चलते हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। लोग उनकी एक झलक पाने के लिए हमेशा बेताब रहते हैं। छोटे नवाब जब भी घर से निकलते हैं तो ज्यादातर अपनी नैनी के साथ ही नजर आते हैं। मीडिया में कई बार यह खबर भी उड़ चुकी है कि तैमूर की नानी उनकी देखभाल करने के अच्छी खासी रकम लेती है। तो चलिए आपको बताते हैं।

हाल ही में करीना के एक इंटरव्यू के दौरान उनसे कुछ सवाल पूछे गए जिसमें उनसे नैनी की सैलरी के बारे में भी पूछा गया था। इस पर करीना ने कहा कि सबसे जरूरी है आपके बच्चे का खुश रहना अगर बच्चा सुरक्षित हाथों में है और वह खुश है तो यह बात मायने नहीं रखती कि आप कितनी सैलरी देते हैं।

डेढ़ साल से तैमूर को संभालने के लिए करीना ने एक नैनी रखी हुई है। यह नानी अक्सर तैमूर के साथ नजर आती हैं। इस नैनी का नाम सावित्री है। सफेद ड्रेस में चश्मा लगाकर तैमूर की हर छोटी-बड़ी चीज का ध्यान रखती है। तैमूर अपनी नानी के काफी करीब है नैनी उसके लिए मां की कमी पूरी करती है। जाहिर है कि करीना अपनी फिल्मों के चलते बिजी रहती है उनकी गैरमौजूदगी में तैमूर को संभालने की जिम्मेदारी नैनी की है।

तैमूर की नानी की सैलरी किसी IAS-IPS से बहुत ज्यादा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि सावित्री की तनख्वाह किसी मंत्री के बराबर हैं। मीडिया में चल रही खबरों की माने तो तैमूर की नैनी 1 महीने के लगभग 1 लाख 50 हजार रुपए तनखा लेती हैं। लेकिन अगर नैनी को कुछ वजह से ओवरटाइम करना पड़ता है तो यह तनख्वाह ₹175000 महीना तक भी चली जाती है। हालांकि उनकी सैलरी की सैफ या करीना कपूर ने कोई ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं की।

इसके साथ-साथ नैनी को एक कार भी दी गई है ताकि वह तैमूर को बेंद्रे एरिया में घुमा सके। अगर सैफ और करीना कहीं विदेशों में घूमने जाते हैं तो नैनी भी तैमूर के साथ ही जाती हैं। अगर तैमूर और उनकी नानी के रिश्ते की बात करें तो तैमूर नैनी के काफी करीब नजर आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *