सानी लयोनी एक वह शख्सियत है जिसे शायद आज के जमाने में किसी परिचय की जरूरत नहीं है। अमेरिका के लॉस एंजेलिस में एक एड’ल्ट मू’वी स्टार से बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस बनने तक के सफर में सानी लयोनी ने बहुत सी मुश्किलें झेली हैं। उनकी जिंदगी के ऊपर एक वेब सीरीज बी बन चुके हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं सानी ने अपनी जिंदगी में यह मुकाम कैसे पाया और वह कितनी संपत्ति की मालकिन है।
सानी की शुरुवाती जिंदगी
शायद आप में से कम लोगों को पता होगा की सानी लयोनी का असली नाम करनजीत कौर वोहरा है। वैसे तो धार्मिक तौर पर सनी सिख धर्म से बिलॉन्ग करती हैं। लेकिन उनका जन्म भारत नहीं बल्कि साल 1981 में कनाडा के ओंटारियो शहर में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई वहीं के कैथोलिक स्कूल से करी और ग्रेजुएशन के तौर पर उन्होंने पेडियाट्रिक नर्सिंग में डिग्री प्राप्त करी हैं।
स्कूलिंग के बाद सानी लयोनी अमेरिका के शहर लॉस एंजेलिस में आ गई थी जहां पर उन्होंने पार्ट टाइम जॉब के लिए पहले एक मैगजीन मॉडल के तौर पर काम किया था। लेकिन में उनको ए’डल्ट मू’वी में काम करने का ऑफर मिला था। जिसको उन्होंने अपना लिया था और अपने करियर के एक नए मोड़ पर कदम रखा था।
बॉलीवुड की रास्ता
बता दें कि बॉलीवुड में सानी की एंट्री बिग बॉस से हुई थी। उन्होंने बिग बॉस के सीजन 5 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर अपनी जगह बनाई थी। सानी को बिग बॉस में ही महेश भट्ट के द्वारा उनकी बॉलीवुड की पहली फिल्म का ऑफर मिला था। उन्होंने बॉलीवुड की अपनी पहली फिल्म “जिस्म-2” की थी जो ज्यादा कामयाब नहीं हो पाई थी। लेकिन उसके बाद सानी ने और भी कई फिल्में करी है और कई आइटम सॉन्ग पर डांस भी किया है। उन का सबसे मशहूर आइटम सॉन्ग “बेबी डॉल मैं सोने दी” रहा है।
कामयाबी का सफर
दोस्तों आपको बता दे की सानी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि “शायद उनकी जिंदगी से एक ए’डल्ट स्टार होने का टैग तो कभी नहीं हट पाएगा लेकिन उन्हें इस चीज का जिंदगी में कोई पछतावा नहीं है।” वह साल 2012, 2013 और 2014 के इंटरनेट पर सब से ज्यादा सर्च किए जाने वाले इंसान भी रह चुकी हैं। सानी एक समाज सेवक के तौर पर भी काम करती हैं और बहुत से जरूरतमंद लोगों की सहायता करती हैं।
सानी लयोनी की संपत्ति
दोस्तों आपको बता दे कि सानी लयोनी के पास एक से एक महंगी कारें हैं। जिनमें BMW, मर्सिडीज और ऑडी जैसी लक्जरी कार शामिल है। उनका लगभग 19 करोड का एक बंगला अमेरिका में है वहीं दूसरी तरफ मुंबई में भी उनका एक करोड़ों का पगला है। फिलहाल वह मुंबई में अपने पति डेनियल वेबर के साथ रहती हैं।
सानी एक फिल्म के लगभग 5 से 6 करोड रुपए चार्ज करती हैं। उनकी ज्यादातर कमाई स्टेज शो, ब्रांड प्रमोशन और उनके ब्यूटी ब्रांड के(KAY) से होती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक उनकी संपत्ति लगभग ₹99 से 100 करोड है।
सानी की फैमिली
सानी के माता-पिता का दे’हांत सन 2008 में हो गया था। साल 2011 में उन्होंने अमेरिका के ही एक म्यूजिशियन डेनियल वेबर से शादी की थी। पति पत्नी ने एक बेटी को गोद लिया था जिसका नाम उन्होंने निशा रखा था। साल 2018 में सरोगेसी के माध्यम से दोनों के दो जुड़वा बेटे भी हुए थे।