सुनील शेट्टी मोहब्बत को पहचानने वालों में से एक है। अगर आप भूल गए हो तो आपको याद दिला दें कि उनकी लगभग सभी फिल्में मोहब्बत भरी थी जिनमें उन्होंने साबित कर दिया कि मोहब्बत में कितना दम होता है। खुद अपनी असल जिंदगी में भी सुनील ने एक मुस्लिम लड़की से प्यार किया था। जिनसे वह शादी कर के ही माने। हालांकि उनकी इस शादी को मुकम्मल होने में बहुत परेशानियां आई और घर वाले भी इसके खिलाफ थे। लेकिन 9 साल के लंबे अफेयर और इंतजार के बाद उन्होंने एक दूसरे से शादी कर ही ली थी।
जाहिर है कि सुनील शेट्टी एक अच्छे अभिनेता होने के साथ-साथ एक बहुत अच्छे पिता भी हैं। उन्होंने जिस हिसाब से अपने बच्चों की परवरिश की है वह बहुत ही काबिले तारीफ है। आपको बता दें कि सुनील शेट्टी के दो बच्चे हैं जिनमें से एक बेटा अहान शेट्टी और एक बेटी अथिया शेट्टी है। अथिया की बात करें तो वह बॉलीवुड में एंट्री ले चुकी हैं लेकिन अहान का अभी बॉलीवुड में पहला कदम रखना बाकी है।
सुनील शेट्टी की बेटी का रिश्ता
जैसा कि हमारे देश में आमतौर पर देखने को मिलता है कि अगर कोई भी लड़की किसी लड़के को पसंद करती है तो लड़की के घरवाले उसे बहुत टॉर्च’र करते हैं। ऐसा ही कुछ अथिया शेट्टी के साथ हुआ लेकिन उनके घर वालों ने उनके इस फैसले को मंजूर किया। या यूं कहें कि सुनील शेट्टी ने बड़ी सूझबूझ के साथ अपनी बेटी के रिश्ते को अपना लिया।
आप भी शायद सोच रहे होंगे कि सुनील शेट्टी को लेकर हम ऐसी बात क्यों कर रहे हैं। तो आपको बता दें कि सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी अथिया और मशहूर क्रिकेटर के एल राहुल के रिश्ते पर अपनी मंजूरी की मुहर लगा दी है। दरअसल अथिया शेट्टी के एल राहुल के साथ कई बार देखी गई है और कुछ साल पहले वह जब थाईलैंड घूमने गई थी तब उनकी के एल राहुल के साथ तस्वीरें बहुत वायरल हुई थी।
क्या कहा सुनील शेट्टी ने
एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे इस रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उनका जवाब आपके दिल को छू जाएगा। उन्होंने कहा कि मुझे मंजूर है। सुनील शेट्टी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि हम दोनों अपने बच्चों से प्यार करते हैं। और उन्हें भी प्यार करते हैं जिन्हें वह पसंद करते हैं। मुझे अहान की गर्लफ्रेंड से भी प्यार है और मेरी बेटी जिन्हें अपना समझती है उनसे भी प्यार है।
मेरा मानना है कि अपने पेशे से ज्यादा अपनी जिंदगी की खुशियां जरूरी होती है। बल्कि मेरे लिए खुशी की बात तो यह है कि दोनों का स्वभाव बहुत अच्छा है दोनों ही बहुत अच्छी फैमिली से आते हैं। और दोनों ही हमारी फैमिली में फिट बैठते हैं। इसे साफ दिखाई पड़ता है कि सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी के रिश्ते को रजामंदी दे दी है।