सुनील शेट्टी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के एक बेहतरीन एक्टर माने जाते हैं। सुनील शेट्टी को अगर रियल लाइफ का हीरो कहा जाए तो गलत नहीं होगा क्योंकि सुनील शेट्टी ने रियल लाइफ में भी कई हीरो वाले काम किए हैं।
128 लड़कियों को देह व्यापार के दलदल से करवा चुकें हैं आजाद
दरअसल, साल 1996 में पड़ोसी मुल्क नेपाल से जबरन तकरीबन 128 लड़कियों को मुंबई के कमाठीपुरा में देह व्यापार के उद्देश्य से लाया गया था। यह लड़कियां देह व्यापार की दलदल में फंसने वाली ही थी कि तभी किसी NGO ने पुलिस को इस घटना के बारे में खबर दे दिया जिसके बाद पुलिस ने इन लड़कियों को बचा लिया था।
नेपाल सरकार ने लड़कियों बुलाने की व्यवस्था के लिए कर दिया था मना
नेपाल के इन 128 लड़कियों को पुलिस ने बचा तो लिया था लेकिन नेपाल सरकार इन लड़कियों को वापस अपने देश में बुलाने के लिए राजी नहीं थी। दरअसल नेपाल के सरकार का कहना था कि इनके पास न तो जन्म प्रमाण पत्र है और ना ही नागरिकता कार्ड है ऐसे में हम इन लड़कियों को वापस नेपाल बुलाने की व्यवस्था नहीं कर सकते हैं।
सुनील शेट्टी ने उठाया था सारा खर्चा
हालांकि, जब इस बात कि जानकारी बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी को लगी तो सुनील शेट्टी ने इन सारे लड़कियों अपने खर्चे से फ्लाइट के माध्यम से काठमांडू भेजा था। इस बात को खुद सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था। हालांकि सुनील शेट्टी इसके लिए क्रेडिट भी नहीं लेते हैं सुनील का कहना है कि इस काम में बहुत लोगों ने सहयोग किया था तब जाकर उन 128 लड़कियों को देह व्यापार के दलदल से बचाया गया था।
अक्सर करते रहते हैं लोगों की मदत
बता दें सुनील शेट्टी अक्सर लोगों की मदत करते रहते हैं। सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड के कई सितारों की भी मदत की है और यही कारण है कि लोग सुनील शेट्टी को रियल लाइफ का हीरो मानते हैं।