जानिए लाखों लोगों की मदद करने वाले सोनू सूद कितनी संपत्ति के हैं मालिक, कैसे पंजाब में जन्मे सोनू बने साउथ के हीरो

आज से कुछ समय पहले जब को’रो;ना वा”यर’स के चलते पूरे देश में हाहाकार मच गया था और न जाने कितने ही मजदूर और वर्कर अपने घरों से दूर बैठे घर जाने के लिए भी तरस गए थे। इसी बीच बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सोनू सूद एक मसीहा बनकर आते हैं और ना जाने कितने ही अनगिनत लोगों की उनके घर पहुंचाने में मदद करते हैं।

हालांकि उनको इस काम के लिए काफी बड़ी रकम भी चुकानी पड़ी थी लेकिन फिर भी वह लोगों की मदद करने में पीछे नहीं हटे। इसके अलावा हर रोज वह सैकड़ों लोगों को खाना भी खिलाया करते थे। तो दोस्तों चलिए आज हम आपको इस लेख में सोनू सूद की जिंदगी और उनकी कुल संपत्ति के बारे में बताएंगे।

शुरुआती जिंदगी
सोनू सूद का जन्म साल 1973 में पंजाब के मोगा शहर में हुआ था। उन्होंने अपने स्कूल तक की पढ़ाई मोगा से ही पूरी की थी और उसके बाद वह कॉलेज की पढ़ाई के लिए नागपुर आ गए थे। उनका पढ़ाई में बिल्कुल भी मन नहीं लगा करता था। इसी के चलते जैसे ही उनकी ग्रेजुएशन पूरी हुई वह अपने बचपन का सपना एक्टिंग को पूरा करने के लिए लग गए। क्योंकि उन्होंने बचपन में ही सोच लिया था कि वह एक एक्टर बनेंगे।

फिल्मी दुनिया में एंट्री

दोस्तों आपको बता दें कि सोनू सूद ने अपनी पहली मूवी बॉलीवुड नहीं बल्कि तमिल में की थी। साल 1999 में आई ’कालांतर’ उनकी पहली ही मूवी सुपरहिट गई थी। फिर साल 2002 में सोनू ने अपनी बॉलीवुड की सबसे पहली फिल्म की ’शहीद-ए-आजम’ लेकिन बदकिस्मती से वह कोर्ट के द्वारा बेन कर दी गई थी। इसके बाद साल 2003 में ही उनकी बॉलीवुड की पहली फिल्म ’युवा’ आती है जो आते ही हिट हो जाती है। इसके बाद उन्होंने जोधा अकबर और दबंग जैसी सुपर हिट फिल्में की और बॉलीवुड में बुलंदियां छूते गए। इसके अलावा उन्होंने लीजेंड एक्टर जैकी चैन के साथ भी एक मूवी की और वह हिट गई।

सोनू सूद की फैमिली
सोनू के पिता का नाम शक्ति सूद और माता का नाम सरोज सूद है। उनकी दो बहने हैं जिनका नाम मालविका और मोनिका है। सोनू सूद की बीवी का नाम सोनाली सूद है और उनके दो बेटे हैं जिनका नाम अयान और इशांत है।

सोनू सूद की कमाई
सोनू एक मूवी करने के 2 करोड रुपए फीस चार्ज करते हैं। इसके अलावा उनकी ब्रांड प्रमोशन से काफी अच्छी कमाई होती है जिसके वह एक ब्रांड को प्रमोट करने के 50 लाख रुपए लेते हैं। इसके अलावा उन्होंने काफी इन्वेस्टमेंट भी की हुई है जिससे उनकी अच्छी इनकम होती है।

सोनू सूद की कुल संपत्ति
आंकड़ों के मुताबिक सोनू लगभग 130 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। इसके अलावा उनका मुंबई के अंधेरी वेस्ट में यमुनानगर एंक्लेव में एक काफी अलीशान अपार्टमेंट है जिसकी कीमत करोड़ों में है। सोनू को लग्जरी कारों का भी बहुत शौक है। उनके पास ऑडी मर्सिडीज़ जैसी लाखों करोड़ों की गाड़ियां मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *