सोशल मीडिया पर एक के पोस्ट के लिए इतना चार्ज करते हैं बॉलीवुड के ये सितारे, ये अभिनेत्री तो नहीं लेती 7 करोड़ से एक भी रूपया कम

बॉलीवुड के सितारे सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। ये सितारे आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरेँ और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की तरह ये सितारे सोशल मीडिया पर भी छाए रहते हैं।

आपकों यहां यह भी बता दें कि ये सितारे बॉलीवुड की तरह सोशल मीडिया के जरीए भी करोड़ो रूपए कमाते हैं। ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में बतायेंगे जो सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालने के लिए करोड़ो रूपये चार्ज करते हैं।

दीपिका पादुकोण: दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर दीपिका पादुकोण को 70 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। मीडिया रिपोर्टस् की बात करें तो, दीपिका सोशल मीडिया पर विज्ञापन से जुड़े एक पोस्ट के लिए 7 करोड़ से 10 करोड़ के बीच चार्ज करती हैं।

आलिया भट्ट : आलिया भट्ट बॉलीवुड की सबसे तेजी से सफल होनी वाली अभिनेत्री मानी जाती हैं। आलिया भट्ट पिछले 10 सालों से हिन्दी सिनेमा में अपने एक्टिंग से लोगों का दिल जीत रही हैं। आलिया बॉलीवुड की तरह ही सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा छाई रहती हैं। आलिया भट्ट को इंस्टाग्राम पर 73.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। मिली जानकारी के अनुसार आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालने के लिए 1 करोड़ से 3 करोड़ तक चार्ज करती हैं।

प्रियंका चोपड़ा : प्रियंका चोपड़ा एक ग्लोबल अभिनेत्री के तौर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा को देसी गर्ल के नाम से भी जाना जाता हैं। प्रियंका बॉलीवुड की एक ऐसी अभीनेत्री मानी जाती हैं जो बॉलीवुड में इंस्टाग्राम से सबसे ज्यादा पैसा कमाती हैं। प्रियंका को इंस्टा पर 82.1 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। यह एक सोशल मीडिया पोस्ट के लिए 2 करोड़ से लेकर 4 करोड़ तक चार्ज करती हैं।

रणवीर सिंह़ : बॉलीवुड के हैंडसम हंक रणवीर सिंह भी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रीय रहते हैं। रणवीर सिंह को सोशल मीडिया पर 42.5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं और यह लोग इनकी हर एक तस्वीर और वीडियो को पसंद करते हैं।

रणवीर सिंह भी बॉलीवुड के उन सितारों के लिस्ट में शामिल हैं जो सोशल मीडिया पर विज्ञापन करके काफी ज्यादा पैसे कमाते हैं। मिली जानकारी के अनुसार रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करने के लिए 3 करोड़ से लेकर 5 करोड़ तक चार्ज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *