होठों की स’र्जरी पड़ी सारा खान पर भारी बिगाड़ दिया पूरा हुलिया, जानिए पूरा मामला

सारा खान जो भारत में छोटे पर्दे की सबसे मशहूर एक्ट्रेस में से एक रह चुकी हैं। वह स्टार प्लस पर आए अपने पहले ही शो “सपना बाबुल का…विदाई” से बहुत मशहूर हो गई थी। उन्होंने इस शो में एक भोली भाली बहू का रोल निभाया जिसको देखकर सभी ने बहुत पसंद किया था। इस शो के बाद वह बिग बॉस का हिस्सा भी रह चुकी हैं।

सिर्फ 18 साल की उम्र में साल 2007 में सारा ने स्टार प्लस के शो विदाई से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। वह इस शो का हिस्सा साल 2010 तक ही रही थी। आपको बता दें कि सारा खान को साल 2007 में मिस भोपाल का अवार्ड भी मिल चुका है। सारा के पिता एक डॉक्टर हैं और उनकी मां एक बिजनेसविमेन है।

दरअसल टीवी की ऐक्ट्रेस सारा खान इन दिनों अपने लुक को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी। इन तस्वीरों में उनका चेहरा बिल्कुल बदला हुआ दिख रहा है। बल्कि इन तस्वीरों में उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो गया है। उनके होंठ इन फोटोस में सूजे हुए दिख रहे हैं। उनकी तस्वीरें देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्होंने अपने होठों की स’र्जरी करवाई है।

मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने अपने होठों की स’र्जरी करवा ली है। उन्होंने और ज्यादा सुंदर दिखने के लिए अपने चेहरे पर यह एक्सपेरिमेंट किया था। लेकिन अफसोस यह एक्सपेरिमेंट उनके लिए बुरा साबित हुआ और उनकी शक्ल बिगड़ गई। उनकी यह तस्वीरें देखने के बाद फ्रेंड्स भी हक्के बक्के रह गए हैं।

लोग उनको सोशल मीडिया पर लताड़ रहे हैं। उनकी फोटोस पर भद्दे भद्दे कमेंट कर रहे हैं। लोग सारा को एहसास करवा रहे हैं कि उन्होंने अपने चेहरे के साथ बहुत गलत किया है। दरअसल वे अपने नए लुक के साथ अपने फ्रेंड्स को सरप्राइस देने वाली थी लेकिन यह सरप्राइस तो उनको उल्टा ही पड़ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *