कितनी संपत्ति के मालिक हैं संजय दत्त, जानिए उनकी जेल की सजा से लेकर 308 गर्लफ्रेंड तक के किस्से वाली रोलर कोस्टर जैसी जिंदगी के बारे में

संजय दत्त की लाइफ और उनका करियर किसी भी दूसरे बॉलीवुड अभिनेता से अलग ही रहा है। जहां एक समय पर उनको एक नशा युक्त इंसान के तौर पर देखा जाता था वही आज उनकी करोड़ों की फैन फॉलोइंग है जो उन पर दिल न्योछावर करती है। उनकी रोलर कोस्टर जैसी जिंदगी के ऊपर फिल्म भी बन चुकी है। लेकिन आज हम आपको इस लेख में उनकी जिंदगी के कुछ अनोखे किस्से और उनकी कुल संपत्ति के बारे में एक छोटे से लेख में बताएंगे।

शुरुवाती जिंदगी
संजय दत्त को उनके फैंस संजू बाबा के नाम से भी बुलाते हैं। संजू का जन्म सन 1959 में महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुआ था। साल 2022 के मुताबिक उनकी उम्र लगभग 63 साल है। उनके पिता का नाम सुनील दत्त और उनकी मां का नाम नरगिस दत्त है। संजय ने स्कूल की पढ़ाई मुंबई के ही एक स्कूल से पूरी की है लेकिन उन्होंने उसके बाद रुचि ना होने के कारण पढ़ाई छोड़ दी थी।

इस पर उनके पिता ने उन्हें कहा था कि वह जो भी करें लेकिन उन्हें ग्रेजुएशन तो पूरी करनी ही पड़ेगी। यही समय था जब संजय को नशे के सबसे ज्यादा पास चले गए थे और उनको उसकी लत लगी थी।

बॉलीवुड में एंट्री
इसके बाद संजय ने साल 1981 में ’रॉकी’ मूवी से बॉलीवुड में एंट्री की थी। संजय की अगली फिल्म ’विधाता’ बॉक्स ऑफिस पर सुपर डुपर हिट हुई थी।

जेल का सफर
देश में ब्लास्ट के चलते दुर्भाग्यपूर्ण उन पर देशद्रो’ही का मामला दर्ज हुआ जिसके बाद उन्हें जेल की सजा भी सुनाई गई थी। संजय की स्टारडम और इज्जत मानो एकदम बिखर गई थी। जेल से वापस लौटने के बाद उन्होंने काफी हिट फिल्में की लेकिन वह पहले जैसी छवि नहीं बना पा रहे थे।

सफलता का दौर
फिर किस्मत के चलते उनको एक ऐसी फिल्म मिली जिसने उनके कैरियर की पूरी दिशा ही बदल दी थी। उस फिल्म का नाम था मुन्ना भाई एमबीबीएस (MUNNA BHAI MBBS)। जी हां इस फिल्म को करने के बाद संजय दत्त की पहले वाली छवि वापस लौट आई थी और वह फिर से लोगों के दिलों पर राज करने लगे थे। आपको बता दें कि पहले यह फिल्म शाहरुख खान को ऑफर की गई थी और इसमें जिम्मी शेरगिल के रोल को संजय दत्त को ऑफर किया गया था। लेकिन शाहरुख के ऑफर ठुकराने के बाद संजय दत्त को यह रोल मिला था।

संजय दत्त की फैमिली
अपने एक इंटरव्यू में खुद संजय दत्त ने बताया था कि उनकी 308 गर्लफ्रेंडस रह चुकी हैं। उनकी जिंदगी पर बनी फिल्म में भी इस चीज को दर्शाया गया है। लेकिन अब वह खुशहाल मैरिड लाइफ जी रहे हैं। आपको बता दें कि संजय तीन शादी कर चुके हैं। उनकी तीसरी वाइफ मान्यता दत्त हैं। उनका एक बेटा शहरान दत्त और उनकी बेटी का नाम इकरा दत्त है।

संजय दत्त की कुल संपत्ति और कमाई
संजय दत्त को कारों का बहुत शौक है जिस कारण उनके पास रोल्स रॉयस, फेरारी, बेंटले और ऑडी जैसी एक से एक महंगी और लग्जरी गाड़ियां हैं। संजय एक फिल्म करने के 7–8 करोड रुपए चार्ज करते हैं। वह ब्रांड प्रमोशन से बहुत पैसा कमाते हैं। ब्रांड को प्रमोट करने के लिए ₹5 करोड़ लेते हैं। उन्होंने रियल एस्टेट में भी लगभग ₹50 करोड़ इन्वेस्ट किए हैं। जहां से उनकी काफी कमाई आती है। संजय दत्त की कुल संपत्ति लगभग ₹150 करोड रुपए बताई जाती है जिसमें पिछले कुछ सालों में बहुत बड़ा इजाफा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *