सुनील ग्रोवर आजकल बहुत सुर्खियों में चल रहे हैं। दरअसल हाल ही में उनको 1 माइनर दिल का दौरा हुआ था। जिसके बाद उनकी एक छोटी सी सर्जरी भी हुई थी। इसी के चलते हैं आजकल वह बहुत सी हेडलाइंस में देख रहे हैं।
आपको बता दें कि सुनील ग्रोवर वही है जो कपिल शर्मा के शो में डॉक्टर गुलाटी और गुत्थी बनकर हमें अपने घर बैठे हंसा हंसा कर लोटपोट किया करते थे। सुनील ग्रोवर को हर कोई जानने लगा था। वह एक बहुत ही मशहूर हस्ती हैं।
गौरतलब है कि सुनील ग्रोवर की सर्जरी फरवरी के अंत में हुई थी। इसी बीच बताया जा रहा है कि सुनील ग्रोवर के तबीयत के बारे में पता लगने के बाद सलमान खान इनका बहुत ख्याल रखने की बात कर रहे थे। आपको बता दें कि सुनील और सलमान ने मिलकर भरत फिल्म की थी। इस फिल्म के बाद वह दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए थे।
जब सुनील को सर्जरी के लिए अस्पताल ले जाया गया था तब टेस्ट के बाद यह भी पता लगा था कि वह को’रोना पॉजिटिव भी हैं। हालांकि वह अब डिस्चार्ज हो चुके हैं और अपने घर जा चुके हैं।
जब सुनील अस्पताल में एडमिट हुए थे तो सलमान ने अपने ब्रांड ‘बिंग ह्यूमन’ की डॉक्टर्स की टीम को उनके ध्यान रखने के लिए खास तौर पर कहा था। सलमान सुनील को काफी अच्छा दोस्त मानते हैं इसलिए वह उनका ध्यान भी रख रहे थे।