एक भिखारी की बेटी से कैसे बनी सलमान खान की बहन अर्पिता खान

सिर्फ भारत नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सलमान खान बहुत मशहूर हैं। सलमान बॉलीवुड में नहीं बल्कि अपनी फैमिली में भी सब के लाडले हैं। उनकी फैमिली में उनके पिता, उनकी दो मां, 3 भाई और 2 बहन है। सभी सलमान पर जान चड़कते हैं लेकिन आप में से बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि सलमान खुद किस पर जान छिड़कते हैं। सलमान खान सबसे ज्यादा प्यार अपनी दोनों बहनों अलवीरा और अर्पिता खान से करते हैं।

कोन है अंकिता खान

अलवीरा के बारे में तो आप सबको पता होगा लेकिन आप में से बहुत ही कम लोग होंगे जो अर्पिता का सच जानते होंगे। अर्पिता सलमान खान की सगी बहन नहीं है। जी हां यह बात सच है कि अर्पिता सलमान की सगी बहन नहीं है उन्हें लेकर बॉलीवुड की गलियों में अक्सर ही नई नई बातें सामने आती रहती हैं। आज हम आपको उन्हीं अर्पिता खान के बारे में ऐसी बातें बताएंगे जो शायद ही आपने कभी सुनी होंगी।

खान परिवार में अंकिता की एंट्री

अर्पिता को सलमान के पिता सलीम खान ने गोद लिया था। देखा जाए तो सलमान खान का परिवार एकदम पूरा था मतलब की तीन भाई और उन तीन भाइयों की एक लाडली बहन अलवीरा। तो यह बात सभी के मन में आती हैं कि अर्पिता को गोद लेने की नौबत क्यों आई थी। दरअसल सलमान खान के पिता हर रोज मॉर्निंग वॉक पर जाया करते थे। 1 दिन सैर पर जाते वक्त उन्हें रास्ते में एक औरत दिखी जिसके साथ एक छोटी सी बच्ची थी। वह औरत भीख मांग रही थी।

यह सब देख कर सलीम खान को उस औरत पर दया आ गई और वह उसकी मदद करना चाहते थे। इसके चलते सलीम खान रोज उस औरत के लिए खाना लाया करते थे। लेकिन एक दिन सलीम ने देखा कि उस औरत की मौ’त हो गई है और वह बच्ची अकेली रो रही है। उसे देखते ही सलीम खान उसके पास गए और उसको गोद में उठा लिया।

सलीम उस बच्ची को अपने घर ले आए जब सलीम ने उस लड़की से उसका नाम पूछा तो वह रोने लगी। सलीम लड़की की मदद करना चाहते थे। उन्होंने उसे गोद लेने की सोची और गोद लेने की सारे चीजे पूरा कर दिया। सलीम ने सोच लिया था कि वह अर्पिता को कभी भी कोई कमी नहीं आने देंगे। उन्होंने अर्पिता के पढ़ाई से लेकर उनके रहन-सहन तक किसी भी चीज में कोई कमी नहीं आने दी।

पूरा खान परिवार अर्पिता से बहुत प्यार करता है और उन्होंने अर्पिता को दिल से अपना लिया था। सलीम खान अर्पिता को अपना लकी चार्म समझते हैं साथ ही सलमान भी अर्पिता को अपना लकी चार्म मानते हैं। वह कभी भी अर्पिता पर अपना प्यार उड़ेलने से चूकते नहीं है।

दोस्तों को यह भी बता दें कि अर्पिता को सलमान की दूसरी मां हेलन ने गोद लिया था। उन्होंने कभी भी अर्पिता के धर्म को बदलने का नहीं सोचा। यहां तक कि अर्पिता की शादी भी हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी। वैसे तो सलीम को किसी फंक्शन में ज्यादा पैसा खर्चना अच्छा नहीं लगता है लेकिन उन्होंने अर्पिता की शादी में एक भी कमी नहीं आने दी थी और खुलकर पैसा खर्च किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *