सलमान खान बॉलीवुड के दबंग कहे जाते हैं। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई लोग सलमान खान को अपना गॉडफादर मानते हैं। क्योकि सलमान ने बॉलीवुड में कई लोगों की मदत की है लेकिन आज के इस लिस्ट में हम आपको बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में बताने वाले हैं जो सलमान खान के दुश्मन माने जाते हैं।
विवेक ओबरॉय
सलमान खान और विवेक ओबरॉय के बीच दुश्मनी की शुरूआत ऐश्वर्या राय के वजह से हुई थी और आज तक ये दुश्मनी चलती आ रही है।
प्रियंका चोपड़ा
मीडिया रिपोर्टस् की माने तो सलमान खान की फिल्म भारत में पहले प्रियंका चोपड़ा को कास्ट किया गया था। लेकिन प्रियंका ने इस फिल्म की शुटिंग होने से पहले ही इस फिल्म को छोड़ दिया था और तभी से सलमान खान और प्रियंका की दोस्ती में दरार आ गया था।
रणबीर कपुर
सलमान खान ने एक बार कैटरीना कैफ के चलते रणबीर कपुर को थप्पड़ मार दिया था और तभी से ये दोनों सितारे एक दुसरे को पसंद नही करते हैं।
सोनू निगम
मीडिया रिपोर्टस् की माने तो एक बार सलमान खान और बॉलीवुड के जाने माने सिंगर सोनू निगम के बीच किसी मुद्दे को लेकर बहस हो गई थी और तभी से इन दोनों सितारों के बीच का रिश्ता खराब हो गया था।
ए आर रहमान
सलमान खान के दुश्मनों के लिस्ट में ए आर रहमान का भी नाम शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार ए आर रहमान ने सलमान खान के फिल्म जय हो के टाइटल को लेकर कोर्ट में केस कर दिया था। जिसके बाद सलमान ने ए आर रहमान के गानों लेकर खुब मजाक बनाया था और तभी से इन दोनों के रिश्ते खराब हैं।
ऐश्वर्या राय
सलमान खान औऱ ऐश्वर्या राय एक दुसरे को डेट कर चुके हैं। हालांकि, ब्रेकअप के बाद से इन दोनों के रिश्ते में दरार आ गया था और तभी से यह दोनों एक दुसरे के दुश्मन बन गए थे।
शाहिद कपुर
एक इवेंट में शाहिद कपुर ने सलमान खान का मजाक उड़ाया था जिसके बाद सलमान खान, शाहिद कपुर से काफी ज्यादा नराज़ हो गए थे। हालांकि, बाद में शाहिद कपुर ने सलमान खान से इसके लिए माफी मांग ली थी।
संजय लीला भंसाली
मीडिया रिपोर्टस् की माने तो एक फिल्म को लेकर सलमान खान और संजय लीला भंसाली के बीच विवाद हो गया था। जिसके बाद इन दोनों के रिश्ते में दरार आ गया था।
अरिजीत सिंह
मीडिया रिपोर्टस् की माने तो एक इवेंट के दौरान सलमान खान ने अरिजीत सिंह का मजाक उड़ा दिया था। जिसके बाद अरिजीत सिंह ने भी गुस्से में सलमान खान की खिचाई कर दी थी। जिसके बाद सलमान ने अरिजीत सिंह के गाने को अपनी फिल्म सुल्तान से हटा दिया था और तभी से इन दोनों सितारों का रिश्ता बिगड़ गया था।