बॉलीवुड की दुनिया में रिश्ते पल में बनना और बिगड़ना कोई बड़ी बात नहीं है। कहीं कोई किसी का दामन पकड़ता है तो कोई किसी का दामन छोड़ देता है। लेकिन क्या आपको पता है इस मायानगरी में कुछ मशहूर नाम ऐसे भी हैं जिन्होंने शादी से सिर्फ कुछ समय पहले ही अपने पार्टनर का साथ छोड़ दिया। तो चलिए आज हम आपको बताएंगे ऐसे 5 मशहूर बॉलीवुड स्टार्स के बारे में जिन्होंने अपने पार्टनर से सगाई तो की लेकिन शादी नहीं की।
सलमान खान
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान का। सलमान खान और संगीता बिजलानी 80 के दशक में काफी चर्चाओं में रहते थे। दोनों का अफेयर लगभग 10 साल तक चला। कहा जाता है कि दोनों की शादी की डेट तय हो गई थी और यहां तक की शादी के कार्ड भेज सब गए थे। लेकिन जब संगीता को सलमान के सोमा अली के साथ अफेयर के बारे में पता लगा तो उन्होंने इस शादी को तोड़ने का फैसला ले लिया।
अक्षय कुमार और रवीना टंडन
एक दौर था जब अक्षय कुमार और रवीना टंडन की नज़दीकियों के किस्से चर्चाओं में रहा करते थे। फिल्म मोहरा के बाद से यह साबित हो गया था कि दोनों जल्द ही एक दूसरे से शादी करेंगे। यहां तक कि अक्षय के मम्मी पापा तो रवीना के घर रिश्ता भी लेकर चले गए थे। मुंबई के ही एक शिव मंदिर में दोनों ने छुपकर सगाई भी कर ली थी। रवीना खुश होकर इस बारे में सबके सामने बता रही थी तो वहीं दूसरी तरफ अक्षय इस बात को छुपा रहे थे ताकि उनकी फीमेल फैन फॉलोइंग कम ना हो जाए। फिर ना जाने दोनों को किसकी नजर लगी और दोनों अलग हो गए।
अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर
बॉलीवुड के जाने-माने खानदान से ताल्लुकात रखने वाले अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर दोनों ने ही साल 2002 में एक दूसरे से सगाई करने से पहले डेट किया था। इनकी सगाई साल 2002 में बिग बी के जन्मदिन पर हुई थी। लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला था। बताया जाता है कि दोनों के अलग होने की वजह करिश्मा की मां बबीता थी। करिश्मा को यह डर था कि शादी के बाद शायद उन्हें काम करने नहीं दिया जाएगा। हालांकि दोनों परिवारों ने ही आज तक इस बारे में खुलकर कुछ नहीं कहा है।
विवेक ओबेरॉय
बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले विवेक ओबरॉय गुरप्रीत गिल को डेट किया था। कहा जाता है कि दोनों की सगाई भी हो गई थी। लेकिन गुरप्रीत ने विवेक को उनके बिजी शेड्यूल के कारण छोड़ दिया। उन्होंने कहा था कि मैं इस रिश्ते के लिए अपनी मोरल वैल्यूस को नहीं छोड़ सकती हूं।
उपेन पटेल और करिश्मा तन्ना
मशहूर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 8 के कंटेस्टेंट रह चुके उपेन पटेल और करिश्मा तन्ना भी एक-दूसरे के बेहद पास आ गए थे। कहां जाता है कि दोनों ने शो में बने रहने के लिए ऐसा किया था लेकिन यह सच नहीं है। हालांकि शो के बाद भी दोनों एक दूसरे के साथ ही दिखा करते थे और दोनों ने नच बलिए डांस रियलिटी शो में भी हिस्सा लिया था। नच बलिए के स्टेज पर ही उपेन पटेल ने करिश्मा को शादी के लिए प्रपोज किया था। दोनों की सगाई तो हो गई थी लेकिन पता नहीं किन कारणों की वजह से दोनों आगे चलकर अलग हो गए।