रवीना टंडन एक वह शख्सियत है जिसे बॉलीवुड के युग में किसी भी पहचान की जरूरत नहीं है। 90 के दशक में अपनी खूबसूरती और अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली रवीना टंडन आज भी अपने फैंस को बहुत पसंद है। हाल ही में आई उनकी फिल्म KGF चैप्टर 2 भी सुपर डुपर हिट गई है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं रवीना टंडन के जिंदगी के बारे में और वह कितनी संपत्ति की मालकिन हैं।
शुरुवाती जिंदगी
खूबसूरत अभिनेत्री रवीना का जन्म 26 अक्टूबर 1974 में भारत के मुंबई शहर में हुआ था। रवीना ने अपने स्कूल की पढ़ाई मुंबई से ही पूरी की थी। लेकिन वहीं दूसरी तरफ उन्होंने अपने कॉलेज की डिग्री बीच में ही छोड़कर बॉलीवुड में अपना करियर बनाने की सोच ली थी।
करियर की शुरुवात
बता दें कि रवीना ने बॉलीवुड में एंट्री साल 1991 में सलमान खान की फिल्म पत्थर बने फूल से की थी। उनकी पहली फिल्म बहुत हिट रही थी। इसके बाद में वह एक के बाद एक फिल्म बनाती गई और एक के बाद एक सारी फिल्में हिट होती गई थी। साल 1995 में उन्होंने शाहरुख खान के साथ अपनी पहली फिल्म करी थी वह भी बहुत हिट गई थी जिसके बाद उनके करियर को नई उड़ान मिली थी। उसके बाद आप सब जानते ही होंगे कि रवीना ने ज्यादातर फिल्में गोविंदा के साथ ही की हैं।
बॉलीवुड से गायब हुई
बीच में कुछ समय के लिए वह बॉलीवुड से गायब हो गई हैं लेकिन साल 2015 में उन्होंने ’मुंबई वेलवेट’ फिल्म से बॉलीवुड में वापस एंट्री की थी। उसके बाद हाल ही में उनकी फिल्म KGF चैप्टर 2 आई है जो सुपर डुपर हिट रही है। इस फिल्म में उनके प्रधान मंत्री रमिका सेन के रोल को काफी पसंद किया जा रहा है।
रवीना का परिवार
रवीना टंडन ने साल 2004 में अमीर बिजनेसमैन अनिल थदानी से शादी कर ली थी। आपको बता दें कि उनके चार बच्चे हैं जिनमें बेटा रणबीर टंडन और बेटी टंडन है। दो बेटियां उन्होंने अडॉप्ट की थी। रवीना टंडन के पिता का नाम रवि टंडन और माता का नाम वीना टंडन है।
रवीना की कमाई और संपति
रवीना का मुंबई में समुंदर के किनारे बहुत ही लाजवाब और सुंदर सी फेसिंग बंगला है। उन्होंने अपने बंगले को स्पेशल तौर पर डिजाइन करवाया था। रवीना टंडन के पास महंगी कारें भी हैं जिनमें करोड़ों की कीमत वाली बेंटले और ऑडी जैसी कारें शामिल है। आपको बता दें कि रवीना टंडन एक फिल्म के दो से तीन करोड़ रुपए लेती हैं। और 2022 की रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी संपत्ति लगभग ₹52 करोड़ है।