जानिए रतन टाटा की लव स्टोरी के बारे में, एक नहीं बल्कि 4 बार शादी करने से जोक गए थे टाटा, आखिर अब कहां है वह लड़की?

टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा ने हाल ही में एक फोटो शेयर करी थी जिसके बाद वह चर्चाओं में आ गए थे। दरअसल उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी जवानी की एक फोटो शेयर की थी जो जल्द ही बहुत वायरल हो गई थी। 82 साल के रतन टाटा की है फोटो तब की है जब वह 25 साल के थे। इस फोटो को तो लोग पसंद कर ही रहे हैं लेकिन साथ ही उनकी लव स्टोरी के चर्चे भी इसी के साथ शुरू हो गए थे। तो चलिए आज आपको बताते हैं कैसे रतन टाटा अपनी जिंदगी में प्यार में हमेशा‌‌ असफल रहे।

हमारे देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन श्री रतन टाटा का जन्म साल 1937 में हुआ था। उन्होंने देश में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है और बहुत बड़े मुकाम भी हासिल किए हैं। टाटा ग्रुप को इतनी बुलंदियों तक पहुंचाने के बाद उन्होंने जनवरी साल 2013 में रिटायरमेंट ले लिया था। कमाल की बात तो यह है कि बिजनेस की दुनिया में तो इन्होंने बहुत नाम कमाया लेकिन प्यार की दुनिया में जनाब हमेशा असफल रहे।

किस्सा तब का है जब एक टीवी चैनल से इंटरव्यू के दौरान अनमैरिड रतन टाटा ने अपनी लव लाइफ के बारे में भी खुलासा किया था। उन्होंने कहा कि उन्हें भी प्यार हुआ था लेकिन वह अपनी लव लाइफ को शादी के मुकाम तक नहीं पहुंचा सके। रतन टाटा ने कहा कि दूर की सोचते हुए अनमैरिड रहना उनके लिए बहुत अच्छा साबित हुआ। उनका कहना था कि अगर वह उस समय शादी कर लेते तो उनके लिए सारी चीजें काफी मुश्किल और कंपलेक्स हो जाती।

उन्होंने कहा कि अगर आप पूछे कि क्या कभी मैंने दिल लगाया था? तो मैं आपको बता दूं कि मैं 4 बार शादी के लिए सीरियस हो गया था। लेकिन हर बार किसी ना किसी डर से मैं पीछे हट गया था। अपने प्यार के दिनों के बारे में उन्होंने बताया कि जब वह अमेरिका में काम कर रहे थे तो वहां पर शायद वह प्यार को लेकर काफी सीरियस हो गए थे। लेकिन वह केवल शादी नहीं कर सके क्योंकि वह वापस भारत आ गए थे और उनकी प्रेमिका भारत आने को तैयार नहीं थी। यह उस समय की बात है जब भारत और चीन की ल’ड़ाई चल रही थी।

आखिर में उनकी प्रेमिका ने किसी और से शादी कर ली थी। फिर जब उनसे यह पूछा गया कि उनकी प्रेमिका अभी भी शहर में है। उन्होंने इसका जवाब हां में दिया लेकिन आगे बताने से साफ इनकार कर दिया। कहने को तो रतन टाटा एक बहुत समृद्ध और खुशहाल परिवार में पैदा हुए थे लेकिन उनकी जिंदगी हमेशा संघर्षों और स्ट्रगल से भरी रही थी। जब वह 7 वर्ष के थे तो उनके पेरेंट्स अलग हो गए थे और उनकी देखभाल उनकी दादी ने की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *