दूरदर्शन के जमाने में टीवी पर आने वाली रामायण आज भी लोगों को याद है। अभी भी जब लॉकडाउन में रामायण दोबारा टीवी पर दिखाई जाने लगी थी तब भी लोगों ने बहुत दिलचस्पी से उसे पूरा देखा था। उस रामायण का एक एक किरदार चाहे वह भगवान राम का हो, सीता मां का, लक्ष्मण का, रावण का, या हनुमान जी का हो सभी ने बहुत ही अच्छी एक्टिंग करी थी और ऑडियंस से बहुत प्यार बटोरा था।
उन्हीं किरदारों में से एक रोल था केकई का। केकई का रोल निभाने वाली पद्मा खन्ना ने भी रामायण में बहुत अच्छी एक्टिंग करी थी। ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने वह किरदार इतनी अच्छी तरह निभाया था कि लोग उनको निजी तौर पर बहुत पसंद करने लगे थे। लेकिन दोस्तों क्या आप जानते हैं की केकई का रोल निभाने वाली पद्मा खन्ना हम सब के चहेते बिग बी यानी अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म में रोमांस भी कर चुकी हैं।
अमिताभ बच्चन के साथ कर चुकी हैं रोमांस
जी हां दोस्तों 1961 में आई अपनी पहली फिल्म ‘भईया’ से बॉलीवुड में एंट्री लेने वाली पदमा खन्ना ने सन 1970 में अमिताभ बच्चन के साथ ’सौदागर’ फिल्म में काम किया था। उन्होंने इस फिल्म में बहुत अच्छी एक्टिंग करी थी। इसी फिल्म का एक गाना ’सजना है मुझे’ भी उस समय काफी मशहूर हुआ था। इसी के साथ पद्मा ने अपने करियर में और भी काफी मशहूर फिल्में करी। जोशीला, दाग, सौदागर, नूर, घर संसार और हेरा फेरी उन्हीं की कुछ फिल्में हैं।
शादी के बाद शिफ्ट हो गई थी अमेरिका
पद्मा ने सन 1986 में डायरेक्टर जगदीश एल से शादी कर ली थी। शादी के बाद वह दोनों अमेरिका के न्यूजर्सी में शिफ्ट हो गए थे। तब से लेकर अब तक वह बॉलीवुड से दूर ही हैं। पद्मा ने अपने एक इंटरव्यू में अमेरिका शिफ्ट होने का कारण अपने बच्चों की पढ़ाई बताया था।
अमेरिका में खोली एक डांस अकादमी
दोस्तों आपको बता दें कि पद्मा ने अमेरिका में शिफ्ट होने के बाद 1990 में एक डांस अकादमी भी खोल ली थी। उन्होंने अपनी डांस अकादमी का नाम इंडियानिका रखा था। पद्मा ने यह अकादमी अपने पति जगदीश के साथ मिलकर खोली थी। दुर्भाग्यपूर्ण वह अब इस दुनिया में नहीं रहे।
पदमा अपने बच्चों की देखभाल अब अकेले ही करती हैं। और उनके साथ मिलकर ही इस डांस एकेडमी को चलती हैं। हिंदी सिनेमा की एक जानी मानी एक्ट्रेस रह चुकी पदमा भारत से कोसों दूर जी रहे हैं इसी जिंदगी।