मंदाकिनी( Mandakini) 80 के दशक की काफी मशहूर अभिनेत्री रह चुकी हैं। मंदाकिनी ने केवल 16 साल की उम्र में ही बॉलीवुड में एंट्री ले ली थी। उन्होंने ‘राम तेरी गंगा मैली हो गई’ फिल्म में काम किया था। इस फिल्म में उनके काम को देखकर उनके काफी फैंस बन गए थे।
दरअसल काफी सालों बाद हाल ही में एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी फोटो शेयर की गई थी। उनकी यह फोटो देखकर फैंस काफी खुश हुए और फोटोस को काफी पसंद किया गया था। फोटोस में उनकी बढ़ती उम्र भी झलक भी नजर आ रही है। लेकिन फिर भी मंदाकिनी काफी खूबसूरत लग रही है।
हालांकि आप हीरोइन की इन फोटोस को देखकर पहचान नहीं पाएंगे कि यह सच में मंदाकिनी ही हैं। उन्होंने इन फोटोस में काफी खूबसूरत कढ़ाई वाला एक नीला कुर्ता पहना हुआ है। जिसके ऊपर उन्होंने एक सफेद दुपट्टा ओढ़ा हुआ है।
हालांकि इस चीज की पुष्टि नहीं की जा सकती कि जिस इंस्टाग्राम अकाउंट से यह फोटो शेयर हुई है वह मंदाकिनी का अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट ही है या नही। लेकिन मंदाकिनी के फैंस ने इन फोटोस को काफी पसंद किया और बहुत अच्छे-अच्छे कमेंट किए। किसी ने उनको खूबसूरत कहा तो किसी फैन ने कहा कि आज इस उम्र में भी आप बहुत ही सुंदर हैं।