बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी प्रियंका चोपड़ा आज किसी इंट्रोडक्शन की मोहताज नहीं है। लेकिन प्रियंका की लव लाइफ कभी भी बैलेंस नहीं रही। उनकी लाइफ में कई लोग आए और गए। लेकिन कोई भी उनके साथ लंबा वक्त नहीं बिता पाया। तो आज हम आपको प्रियंका की ऐसी ही लव स्टोरीज के बारे में बताएंगे जिनमें प्रियंका को इश्क तो हुआ लेकिन वह परवान नहीं चढ़ सका।
असीम मर्चेंट : प्रियंका के पहले बॉयफ्रेंड असीम मर्चेंट के बारे में तो लोग कम जानते हैं। जब प्रियंका ने ग्लैमर की दुनिया में पांव रखा था तब वह सबसे पहले असीम मर्चेंट के साथ ही थी। लेकिन मिस इंडिया का ताज अपने नाम जीतते ही प्रियंका ने असीम के साथ कांटेक्ट खत्म कर दिया था।
अक्षय कुमार : असीम के बाद बॉलीवुड में प्रियंका का सबसे पहला अफेयर रहा खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ। दोनों ने फिल्म अंदाज में एक साथ काम किया। फिल्म के बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ी और फिर दोनों मुझसे शादी करोगी, वक्त, ऐतराज़ जैसी फिल्मों में एक साथ दिखाई दिए।
लेकिन जैसे ही दोनों की नजदीकियों की बातें होने लगी और अक्षय की पत्नी ट्विंकल को इसके बारे में पता चला तब अक्षय ने प्रियंका से दूरी बना ली और उठने वाली खबरों को शांत करा। लेकिन उसके बावजूद भी प्रियंका के अफेयर के लिस्ट में अक्षय का नाम जरूर शामिल किया जाता है।
शाहिद कपूर : आपको याद होगा कि 25 जनवरी 2011 को जब प्रियंका के घर में इनकम टैक्स की रेड पड़ी थी तब उनके घर का गेट खोलने शाहिद कपूर निकले थे। यह बात आग की तरह सब जगह फैल गई थी। तभी से उन दोनों के बीच अफेयर की बातें होने लगी थी। वैसे तो शाहिद और प्रियंका ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को लेकर बात नहीं की। लेकिन कॉफी विद करण में प्रियंका ने अपने और शाहिद के अफेयर के होने के बारे में एक्सेप्ट किया था।
शाहरुख खान : अब हम आपको जिसके साथ प्रियंका के अफेयर के बारे में बताएंगे उसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। प्रियंका का नाम बॉलीवुड के किंग खान के साथ भी जुड़ा था। प्रियंका का नाम किंग खान के साथ जुड़ना बॉलीवुड में सबसे बड़ी खबर थी। दोनों ने मुंबई टॉकीज और डॉन जैसी हिट फिल्मों में साथ में काम किया है।
तभी से दोनों के बीच अफेयर की बात हुई थी बता दें कि गोरी खान और प्रियंका की अच्छी दोस्ती थी। पर जैसे ही दोनों के अफेयर की भनक गौरी खान को पड़ी तभी गोरी ने प्रियंका को अपने सर्कल से निकाल दिया। और दूसरी तरफ शाहरुख को उनके साथ कोई भी फिल्म करने से मना कर दिया।