भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। पवन सिंह ने भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। पवन सिंह का प्रोफेशनल लाइफ अबतक काफी बेहतरीन साबित हुआ है लेकिन अगर बात करें पवन के पर्सनल लाइफ की तो पवन सिंह का पर्सनल लाइफ काफी ज्यादा खराब साबित हुआ है।
इन अभिनेत्रियों से जुड़ चुका है नाम
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पवन सिंह का नाम अबतक भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्ररी के तीन अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। पवन ने जब अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी तो उस दौरान इनका नाम सबसे पहले भोजपुरी की जानी मानी अभिनेत्री मोनालिसा के साथ जुड़ा था। मोनालिसा और पवन सिंह अपने रिश्ते को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में भी रहे थे। हालांकि, बाद में इन दोनों सितारों का रिश्ता टूट गया था।
मोनालिसा से रिश्ता टूटने के बाद पवन सिंह का नाम भोजपुरी की सबसे खुबसुरत अभिनेत्रियों के लिस्ट में शामिल रानी चटर्जी के साथ जुड़ गया था। रानी चटर्जी और पवन सिंह ने एक दुसरे को काफी लंबे समय तक डेट किया था। हालांकि, बाद में पवन सिंह ने रानी चटर्जी के साथ भी ब्रेकअप कर लिया था।
अक्षरा सिंह को भी कर चुके हैं डेट
बता दें कि पवन सिंह ने अक्षरा सिंह को भी काफी लंबे समय तक डेट किया था। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अक्षरा सिंह और पवन सिंह लिव इन में भी रह चुके हैं। लेकिन बाद में पवन सिंह और अक्षरा सिंह ने एक दुसरे के साथ अपना रिश्ता खत्म कर लिया था।
दो बार कर चुकें हैं शादी
पवन सिंह ने अपने जीवन में अब तक दो बार शादी की है। पवन सिंह के पहली पत्नी का नाम नीलम था। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो जब पवन सिंह और अक्षरा सिंह के रिश्ते के बारें पवन की पत्नी नीलम को पता चला था तब इन्होनें आत्महत्या कर लिया था।
साल 2018 में रचाई थी दूसरी शादी
साल 2015 में पहली पत्नी के सुसाइड के बाद पवन फिर से अकेले हो गए थे इसके बाद पवन सिंह ने साल 2018 में ज्योति सिंह के साथ अपनी दूसरी शादी रचाई थी। हालांकि, पवन की दूसरी शादी भी सफल साबित नही हुआ। ज्योति सिंह ने कुछ दिनों पहले ही पवन सिंह से तलाक ले लिया था।