चोली के पीछे क्या है, यह गाना आज भी उतना ही मशहूर है जितना माधुरी का डांस। हालाकि इस गाने में नीना का पूछने का तरीका भी बहुत अच्छा था। इस गाने के बाद नीना गुप्ता बहुत ही मशहूर हो गई थी। उनके पास एक से एक बड़े फिल्म के रोल आने लगे थे। नीना गुप्ता, बॉलीवुड में इनकी एक खास पहचान है। तो चलिए आपको बताते हैं इनकी एक खास स्टोरी के बारे में जिसमें वह बिना शादी के ही मां बन गई थी ऐसा कैसे हुआ और क्यों हुआ।
साल 1959 में दिल्ली में जन्मी नीना गुप्ता ने हिमाचल के बोर्डिंग स्कूल से अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी की थी। उसके बाद वह दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक कॉलेज से संस्कृत में एम ए की डिग्री प्राप्त करती हैं। लेकिन मन तो उनका कहीं और ही था। दरअसल बचपन से ही उनका दिल फिल्मों में लगा करता था। फिल्मों में एक्टिंग करना उनके एक्टर्स को देखना और उस दुनिया में नाम कमाना उनकी बस यही चाहत थी। उनकी इसी चाह ने उन्हें इस दुनिया में पहुंचा दिया।
फिर क्या था उन्होंने बहुत सी फिल्में की गाने किए नाटक लिखे और उन में काम भी किया। नीना गुप्ता अपनी एक्टिंग के लिए बहुत मशहूर हुई। लेकिन आज भी उन्हें उनके साहसी कदम के लिए याद किया जाता है और सराहा जाता है। दरअसल उन्होंने बिना शादी किए बच्चे को जन्म देने का एक बहुत साहसी कदम उठाया था।
जरा सोचिए यह उस दौर की बात है जब साल 1988 में एक साहसी लड़की अपने घर पर कहती है कि मेरा एक बच्चे को जन्म देने का इरादा है लेकिन वह भी बिना शादी किए। उन्होंने कहा कि वह अकेले ही अपने दम पर उस बच्चे को पालेंगी और उसे एक अच्छी जिंदगी देंगी। पहले तो उनको बहुत बंदिशों का सामना करना पड़ा लेकिन अंत में उनके मां-बाप मान गए और हर तरह से उनके साथ खड़े रहे और उन्हें सपोर्ट किया।
इसी के चलते नीना ने जन्म दिया एक बच्ची को जिसका नाम मसाबा रखा गया था। मसाबा के पिता की बात की जाए तो आपको बता दें कि वह कोई और नहीं बल्कि दुनिया के सबसे मशहूर बल्लेबाजों में शुमार रह चुके विवियन रिचर्ड्स ही उनके पिता हैं। दुनिया भर के खतरनाक बॉलर्स को अपनी बल्लेबाजी से डराने वाले विवियन नीना गुप्ता के प्यार में बोल्ड हो गए थे। 80 के दशक की यह सबसे मशहूर लव स्टोरी हुआ करती थी। दोनों का अफेयर तब सामने आया था जब कोलकाता के एक बार में दोनों सही फुटवियर ना होने के कारण रोक दिए गए थे।
इस लव स्टोरी में कुछ अलग बात इस कारण भी है कि जब नीना गुप्ता विवियन से मिली थी तब वह पहले से ही शादीशुदा थे। यह बात जानते हुए भी नीना ने विवियन के साथ बात को आगे बढ़ाया। और साल 1989 में विवियन की बेटी मसाबा को जन्म दिया। साल 1990 आते-आते विवियन भारत से बाहर अपने देश लौट गए थे। जिसके बाद नीना और विवियन के रिलेशनशिप पर ब्रेक लग गया था।
अपने एक इंटरव्यू में मसाबा ने बताया था कि वह कई बाहर वेस्टइंडीज में अपने पिता के साथ रहने गई हैं। जब उनके पिता मैच में कमेंट्री कर रहे होते थे तो वह वही कमेंट्री बॉक्स में घंटों तक सोती थी।
सालों तक नीना ने सिंगल पैरंट के तौर पर मसाबा की परवरिश करी। साथ ही मसाबा भी हर छोटे बड़े मौके पर अपने पिता से मिलने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती थी। वह कई बाहर लंदन और ऑस्ट्रेलिया अपने पिता से मिलने जाती थी। विवियन जब भी भारत आते थे तो मसाबा उनके साथ डिनर पर जरूर जाती थी।
साल गुजरते गुजरते नीना ने 2008 में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट विवेक से शादी कर ली थी। उन्होंने यह शादी चोरी चुपके अमेरिका में की थी। आपको बता दें कि मसाबा एक बहुत ही अच्छी लड़की साबित हुई और आज के समय में वह एक मशहूर फैशन डिजाइनर हैं।