टोक्यो ओलंपिक्स में भारत को गोल्ड मेडल जिताने वाले भारत के चैंपियन नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर से इतिहास रच दिया है। जी हां दोस्तों नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के लिए एक और सिल्वर मेडल झोली में डाल दिया है। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि भारत का कोई एथलीट ग्राउंड स्पोर्ट्स में सिल्वर मेडल लाया हो।
टोक्यो ओलंपिक्स में भी नीरज ने वह कर दिखाया था जो आज तक भारत का कोई खिलाड़ी नहीं कर पाया था। उन्होंने इंडिविजुअल तौर पर एथलेटिक्स में पहली बार भारत के लिए गोल्ड मेडल जिताया था। तो चलिए दोस्तों आज हम आपको बताते हैं उनके जिंदगी के सफर के बारे में और वह कितनी संपत्ति के मालिक हैं।
जैवलिन थ्रो में एंट्री
नीरज चोपड़ा दिसंबर 1997 में हरियाणा के पानीपत जिले में पैदा हुए थे। उन्होंने एक गरीब किसान के घर में जन्म लिया था। बचपन में वह मोटापे के शिकार हो गए थे जिस से बचने के लिए उनके घर वालों ने उन्हें खेलकूद में भाग लेने के लिए बढ़ावा दिया। इसके बाद वह पानीपत के शिवाजी स्टेडियम में अक्सर ही खेलकूद के लिए जाया करते थे। एक आम भारतीय लड़के की तरह उन्हें भी क्रिकेट ही पसंद था। लेकिन दूसरे खिलाड़ियों को भाला फेंकते हुए देख उनको लगता था कि वह भाले को और भी दूर फेंक सकते हैं। और यही वह पल था जब क्रिकेट ने उनके दिल से एग्जिट ली और भाले ने एंट्री।
नीरज का कैरियर
सबसे पहले साल 2012 में एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेडल जीतने के बाद से नीरज ने 2016 में पोलैंड में हुई आईएएएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप अंडर 20 में नीरज ने गोल्ड मेडल जीता था। इस उपलब्धि के बाद उन्हें भारतीय से’ना में जूनियर कमीशंड ऑफिसर की पोस्ट मिल गई थी। नौकरी लगने के बाद भी नीरज ने अपनी प्रैक्टिस नहीं छोड़ी और वह अपने खेल को जारी रखते रहे।
इसी के चलते साल 2018 में हुए जकार्ता एशियन गेम्स में उन्होंने बहुत अच्छी परफॉर्मेंस देते हुए एक गोल्ड मेडल जीता। हालांकि इसके बाद वह कंधे की चोट का शिकार हो गए थे लेकिन सही समय पर वापस एंट्री करते हुए उन्होंने टोक्यो ओलंपिक्स में गोल्ड मेडल जीतकर भारत के इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों से लिख दिया।
नीरज चोपड़ा की कमाई और कुल संपत्ति
दोस्तों आपको बता दे की कमाई में भी नीरज चोपड़ा किसी से पीछे नहीं है। नीरज चोपड़ा की 1 महीने की कमाई लगभग ₹30 लाख है। जिसको जोड़कर साल के वह लगभग 4 करोड रुपए कमा लेते हैं। उनकी कुल संपत्ति की बात की जाए तो वह 2022 के हिसाब से लगभग 31 करोड रुपए बताई जाती है। उनके पास फॉर्च्यूनर और मुस्तांग जैसी महंगी और बेहतरीन गाड़ियां भी मौजूद हैं।