अगर आप भोजपुरी सिनेमा के शौकिन हैं या फिर आप थोड़ा सा भी भोजपुरी सिनेमा में इंट्रेस्ट लेते होंगे तो आपने रानी चटर्जी का नाम जरूर सुना होगा। रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा की काफी ज्यादा पॉपुलर एक्ट्रेस मानी जाती हैं। लेकिन आप में से बहुत कम लोग रानी चटर्जी का असली नाम जानते होंगे ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको रानी चटर्जी के बारे में कुछ इंट्रेस्टिंग बातें बताने वाले हैं।
असली नाम है साहिबा अंसारी
रानी चटर्जी भोजपुरी की सबसे सफल और सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस के तौर पर जानी जाती हैं। लोग रानी चटर्जी के हर एक फिल्मों के बारें जानते हैं लेकिन बहुत कम लोगों को रानी चटर्जी का असली नाम पता होगा। जी हां रानी चटर्जी का असली नाम रानी चटर्जी नहीं बल्कि साहिबा अंसारी है। फिल्मों में आने के बाद से इन्होंने अपना नाम बदल लिया था।
इस भोजपुरी फिल्म से किया था डेब्यू
रानी चटर्जी का जन्म मुंबई में हुआ था लेकिन इन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलर्टी यूपी और बिहार को लोगों के बीच में है। रानी चटर्जी भोजपुरी की बहुत बड़ी एक्ट्रेस मानी जाती हैं। बता दें कि रानी चटर्जी ने अपने भोजपुरी करियर की शुरूआत साल 2004 में रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म ससुरा बड़ा पईसावाला से की थी।
300 फिल्मों में कर चुकी हैं काम
रानी चटर्जी ने अपने फिल्मी करियर में भोजपुरी के साथ साथ पंजाबी और बॉलीवुड में भी काम किया है इतना ही नहीं रानी ने कई ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होने वाली वेब सीरीज में भी काम किया है। लेकिन भोजपुरी सिनेमा से रानी का एक अलग ही लगाव है यही कारण है कि अब तक रानी चटर्जी ने भोजपुरी की 300 से ज्यादा फिल्मों में काम कर लिया है।
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से हो चुकी हैं सम्मानित
रानी चटर्जी की एक्टिंग लोगों को काफी ज्यादा पसंद आती है। रानी चटर्जी की बेहतरीन एक्टिंग के वजह से इन्हें साल 2017 में दादा साहेब फालके पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। दादा साहेब फालके पुरस्कार फिल्मी दुनिया के सबसे बड़े पुरस्कारों में से एक माना जाता है।