भारतीय संगीत की पहचान लता मंगेशकर अब नहीं रही, पिछले महीने हुआ था कोरो’ना उसके बाद…

स्वर कोकिला, भारतीय संगीत की जान, भारत की पहचान और भारत का एक अनमोल रत्न हमारी प्रिय लता मंगेशकर अब हम सबके बीच नहीं रही। जी हां आपको जानकर बहुत दुख होगा कि भारत रत्न लता मंगेशकर हमेशा के लिए हम सब को अलविदा कह चुकी हैं। 5 फरवरी देर रात बुरे स्वास्थ्य के चलते वह अपनी अंतिम सांसे ले रही थी।

आपको बता दें कि हाल ही में जनवरी 2022 में ही वह मुंबई के एक हॉस्पिटल ब्रिच कैंडी में बिगड़े स्वास्थ्य के चलते एडमिट हुई थी। बाद में उनको कोरो’ना पॉजिटिव भी बताया गया था। लेकिन जनवरी के अंत तक उनकी स्वास्थ्य में सुधार के कारण वह हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गई थी। पर फरवरी में फिर से उनका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा और उन्हें दोबारा हॉस्पिटल में एडमिट करना पड़ा था। अब बड़े दुख के साथ हमें कहना पड़ रहा है कि वह हमेशा के लिए हमें छोड़ कर जा चुकी हैं।

स्वर कोकिला को पूरा देश दुआएं दे रहा था कि उनका स्वास्थ्य ठीक हो जाए लेकिन वह कहते हैं ना की जो होना है वह होकर ही रहता है। देखा जाए तो उनकी आयु भी 92 साल हो गई थी। हम दुआ करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *