‘लाल घाघरा’ से लेकर ‘पतली कमरिया’ तक साल 2022 में भोजपुरी के इन 5 गानों ने लुट लिया इंटरनेट की दुनिया का महफिल

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की ग्रोथ दिन प्रतिदिन होती ही जा रही है। आज के समय में भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चा ना सिर्फ यूपी-बिहार में हो रही है बल्कि इस इंडस्ट्री की चर्चा आज पुरे देश में हो रही है। साल 2022 भोजपुरी सिनेमा के लिए काफी अच्छा साबित हुआ है। इस साल भोजपुरी की कई गानों ने इंटरनेट की दुनिया में धमाल मचाया है। आज के इस लेख में हम आपको 2022 में इंटरनेट की दुनिया में धमाल मचाने वाली भोजपुरी गानों के बारे में बताने वाले हैं।

ले ले आई कोका कोला : इस साल भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के कई गाने सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा छाए हुए नज़र आए है और इन्ही गानों में से एक गाना ‘ ले ले आई कोका कोला’ है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने मिलकर गाया था। यह गाना रिलीज हुआ था तब काफी दिनों तक ट्रेंडिगं में रहा था। यूटयूब पर अबतक इस गाने पर 318 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ आ चुके हैं।

नथुनिया : इस लिस्ट में दुसरे नंबर पर खेसारी लाल यादव का दुसरा गाना शामिल है। नथुनिया गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया था। इस गाना पर अबतक 260 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ आ गया है। यह गाना साल 2022 में सबसे ज्यादा व्यूज़ वाले गानों के लिस्ट में 10वें नंबर पर है।

लाल घाघरा : इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पवन सिंह और शिल्पी राज का गाना लाल घाघरा शामिल है। लाल घाघरा गाना लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया था। यह गाना जब रिलीज हुआ था तब यह भी यूटयूब के ट्रेंडिंग में आ गया था। इस गाने पर अबतक 135 मिलियन तक व्यूज़ आ चुके हैं।

ठुमका लगाव चल तबला पर : इस लिस्ट में अगला गाना भी भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का है। ठुमका लगाव चल तबला पर गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने गाया था। साल 2022 में खेसारी के इस गाने ने सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा तहलका मचाया था। यूटयूब पर अब तक इस गाने पर 59 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ आ चुके हैं।

पतरी कमरिया : इस लिस्ट में अगला गाना भोजपुरी के स्टार रितेश पांडे का है। पतरी कमरिया गाने को रितेश पांडे और अंतरा सिंह ने मिलकर गाया था। इस गाने पर लाखों लोगों ने इंस्टाग्राम पर रील्स बनाए थे। वहीं बात करे यूटयूब की तो यूटयूब पर इस गाने पर अबतक 6 मिलियन से अधिक व्यूज़ आ चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *