भोजपुरी सिनेमा के अभिनेताओं के तरह ही भोजपुरी सिनेमा की अभिनात्रियां भी काफी ज्यादा पॉपुलर मानी जाती हैं। भोजपुरी सिनेमा में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो अपने खुबसुरती से बॉलीवुड की अभिनेत्रियों को भी टक्कर देती हैं। हालांकि, आज के इस लेख में हम आपको भोजपुरी सिनेमा की उन 4 अभिनेत्रियों से मिलाने वाले हैं जो ना सिर्फ खुबसुरती बल्कि पैसों के मामले में भी काफी ज्यादा आगे हैं और ये पैसों के मामले में भी बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं।
अक्षरा सिंह
अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की सबसे बड़ी और सबसे सफल अभिनेत्रियों के लिस्ट में शामिल हैं। अक्षरा सिंह दिखने में काफी ज्यादा खुबसुरत लगती हैं। अक्षरा की खुबसुरती के आगे बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां भी फेल हैं। बात करें पैसों की तो पैसों के मामले में अक्षरा सिंह काफी ज्यादा आगे हैं। मीडिया रिपोर्टस् की माने तो अक्षरा सिंह कुल 60 करोड़ से भी अधिक संपत्ति की मालकिन हैं। एक फिल्म के लिए अक्षरा 10 से 15 लाख तक फीस लेती हैं।
आम्रपाली दुबे
आम्रपाली दुबे भी भोजपुरी की काफी बड़ी अभिनेत्री मानी जाती हैं। दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे के जोड़ी को फैंस पर्दे पर काफी ज्यादा पसंद करते हैं। आम्रपाली दुबे दिखने में काफी ज्यादा खुबसुरत लगती हैं। बात करें आम्रपाली के नेटवर्थ की तो आम्रपाली दुबे 14 करोड़ से भी ज्यादा की संपत्ति की मालिकन हैं। आम्रपाली दुबे एक फिल्म के लिए 8 से 10 लाख तक फीस लेती हैं। इसके अलावा स्टेज शो के जरिए भी आम्रपाली दुबे अच्छी कमाई करती हैं।
मोनालिसा
मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा के साथ साथ टीवी की दुनिया की भी बहुत बड़ी अभिनेत्री मानी जाती हैं। मोनालिसा खुबसुरती के मामले में बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ जाती हैं। बात करें अगर पैसों की तो पैसों के मामले में मोनालिसा किसी से पीछे नहीं हैं। मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार मोनालिसा कुल 18 करोड़ से भी ज्यादा की संपत्ति की मालकिन हैं। एक फिल्म के लिए मोनालिसा 7 लाख से लेकर 10 लाख रूपए तक चार्ज करती हैं।
रानी चटर्जी
रानी चटर्जी अपने बोल्ड अदाओं से अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। खुबसुरती के साथ साथ बोल्डनेस के मामलें में रानी चटर्जी काफी ज्यादा आगे हैं। रानी चटर्जी भोजपुरी की 300 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। रानी चटर्जी भी करोड़ो की संपत्ति की मालकिन हैं। रानी चटर्जी एक फिल्म में काम करने के लिए 8 लाख से लेकर 12 लाख रूपए तक चार्ज करती हैं।