भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सितारों का जलवा पुरे देश में छाया रहता हैं। भोजपुरी के सितारे आज किसी मामले में पीछे नहीं हैं। भोजपुरी फिल्म इंड्स्ट्री में पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बारे में तो आपने बहुत ज्यादा सुना होगा लेकिन आज के इस लेख में हम आपको भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के तेजी से उभरते हुए सितारें जिसका नाम अरविंद अकेला कल्लू है इनके बारे में बताने वाले हैं।
हर एक्ट्रेस से साथ हिट होती है कल्लू की जोड़ी
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर सिंगर और एक्टर अरविंद अकेला कल्लू एक उभरते हुए कलाकार हैं। अरविंद अकेला कल्लू ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कई पॉपुलर पॉपुलर फिल्मों में काम किया है। कल्लू को भोजपुरी के सबसे हैंडसम अभिनेताओं में भी गिना जाता हैं। इनकी जोड़ी भोजपुरी की हर एक एक्ट्रेस के साथ हिट हो जाती है।
एक फिल्म के लिए लेते हैं इतनी फीस
अरविंद अकेल कल्लू ने अपने फिल्म करियर की शुरुआत साल 2015 में की थी इससे पहले यह एक सिंगर को तौर पर जाने जाते थे। हालांकि लगभग इन 8 सालों में एक्टर के तौर पर भी इन्होंने खुब नाम कमाया है। बात करें कल्लू के फीस की तो अरविंद अकेला कल्लू एक भोजपुरी फिल्म में काम करने के लिए मेकर्स से 10 लाख से लेकर 20 लाख रुपया तक चार्ज करते हैं।
फिल्मों के अलावा इन माध्यमों से भी कमाते हैं खुब पैसा
बता दें कि अरविंद अकेला कल्लू फिल्म ही नहीं बल्कि अपने गानों के माध्यम से भी खुब मोटी रकम कमाते हैं और इसके अलावा अरिवंद अकेला कल्लू कई कंपनियों का प्रचार प्रसार करते हैं। और यहां से भी एक्टर को अच्छी कमाई होती हैं। अरविंद अकेला कल्लू लाइव स्टेज शो भी करते हैं और यह एक लाएव शो के लिए कम से कम 4 लाख रुपया लेते हैं।
इतने करोड़ के संपत्ति के मालिक हैं कल्लू
बात करें अरविंद अकेला कल्लू की कुल संपत्ति की तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अरविंद अकेला कल्लू कुल 3 करोड़ से भी ज्यादा के संपत्ति के मालिक हैं। आपको यहां यह भी बता दें कि अरविंद अकेला कल्लू भोजपुरी सिनेमा के सबसे तेजी से उभरते हुए एक्टर माने जाते हैं।