खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार एक्टर माने जाते हैं। खेसारी लाल यादव भोजपुरी के सबसे रोमांटिक एक्टर के तौर पर भी जाने जाते हैं और इनकी जोड़ी भोजपुरी की कई एक्ट्रेस के साथ पसंद की जाती है। आज के इस लेख में हम आपको भोजपुरी के उन एक्ट्रेस से मिलाने वाले हैं जिनकी जोड़ी फैंस को खेसारी के साथ काफी ज्यादा पसंद आती है।
काजल राघवानी
खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी भोजपुरी सिनेमा की सबसे हिट जोड़ी मानी जाती है। इस जोड़ी ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दी है। फैंस को काजल राघवानी के साथ खेसारी की जोड़ी इतनी ज्यादा पसंद आती है कि जब भी यह दोनों सितारें एक दुसरे के साथ काम करते हैं तो धमाल मचा देते हैं।
आम्रपाली दुबे
इस लिस्ट में दुसरे नंबर पर भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का नाम शामिल हैं। खेसारी लाल यादव के साथ आम्रपाली दुबे की जोड़ी फैंस को काफी ज्यादा पसंद आती है। आम्रपाली दुबे ने कई फिल्मों में खेसारी लाल यादव के साथ काम किया है।
अक्षरा सिंह
भोजपुरी की सबसे खुबसुरत एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल अक्षरा सिंह के साथ भी खेसारी लाल की जोड़ी फैंस को काफी ज्यादा पसंद आती है। खेसारी लाल यादव ने अक्षरा सिंह के साथ कई फिल्म और कई म्यूजिक वीडियोज में काम किया है।
नम्रता मल्ला
नम्रता मल्ला भोजपुरी सिनेमा की सबसे हॉट एंव सबसे बोल्ड एक्ट्रेस के तौर पर जानी जाती हैं। नम्रता मल्ला ने खेसारी लाल यादव के साथ कई म्यूजिक वीडियोंज में काम किया है और फैंस को नम्रता मल्ला और खेसारी लाल यादव की जोड़ी काफी ज्यादा पसंद आती है।
यामिनी सिंह
भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। यामिनी सिंह ने भोजपुरी की कई फिल्मों में अपने एक्टिंग का जलवा दिखाया है। खेसारी लाल यादव के साथ यामिनी सिंह ने कई म्यूजिक वीडियों में काम किया है और फैंस को यामिनी सिंह और खेसारी लाल यादव की जोड़ी काफी ज्यादा पसंद आती है।