कैटरीना कैफ जो बॉलीवुड की नए जमाने की अभिनेत्रियों में एक जाना माना नाम है। कैटरीना भारत के सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक है। उन्होंने बॉलीवुड के लगभग हर बड़े एक्टर के साथ काम किया हुआ है। यह तो आप जानते ही होंगे कि हाल ही में उन्होंने विक्की कौशल से शादी की है।
लेकिन क्या आप जानते हैं विक्की कौशल से पहले कैटरीना के और भी अफेयर्स थे। कैटरीना के कुछ सीरियस अफेयर्स भी रहे हैं जिसमें उनकी शादी तक बात पहुंच गई थी। लेकिन फिर कुछ कारणों की वजह से दोनों अलग हो गए। तो चलिए हम आपको बताते हैं ऐसे चार एक्टर्स जिनके साथ कैटरीना का सीरियस अफेयर रहा है पर शादी नहीं हो पाई-
सलमान खान- यह तो हम सब जानते ही हैं कि इस लिस्ट में सबसे पहला नाम सलमान खान का ही हो सकता है। इसके पीछे की वजह भी आप लोग जानते ही होंगे कि कैटरीना के कैरियर में सलमान खान ने क्या भूमिका निभाई है। एक समय था जब कपल का अफेयर सुर्खियों में रहा करता था। लेकिन कहा जाता है कि सलमान के गुस्से वाले स्वभाव के कारण दोनों अलग हो गए थे।
रणबीर कपूर- आपको बता दें कि सलमान से अलग होने के बाद कैटरीना रणबीर की नज़दीकियां काफी बढ़ गई थी। दोनों कई बार साथ में दिखने लगे थे। जिसके बाद यहां तक बोला जाता था कि दोनों की शादी होने वाली है। लेकिन एक ही दम से उनके अलग होने की भी खबर आ गई थी।
सिद्धार्थ मल्होत्रा- शायद आपको जान कर हैरानी होगी की बॉलीवुड के शेरशाह आजकल तो कियारा आडवाणी को डेट कर रहे हैं। लेकिन एक समय जब उनकी और कैटरीना की फिल्म ‘बार बार देखो’आई थी तब दोनों का नाम जोड़ा जाने लगा था कि दोनों अफेयर में है। हालांकि मीडिया के सामने कभी भी कटरीना ने इस बात को कबूल नहीं किया था।
अक्षय कुमार- बॉलीवुड के खिलाड़ी हमारे प्यारे अक्षय कुमार वैसे तो कई अभिनेत्रियों के साथ सुर्खियों में रह चुके हैं। उनमें से एक कैटरीना कैफ भी हैं जिनके साथ उनका नाम जोड़ा जाता था। लेकिन अक्षय कुमार पहले से ही शादीशुदा है इसलिए शायद दोनों अलग हो गए थे।