एक ऐसे एक्टर जो अक्सर ही अपने लुक्स, स्टाइल और अपने फैशन के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। उनके फैंस के वह फेवरेट हैं खासकर जो लड़कियां फ्रेंड है वह तो उनके लिए मर मिटने को तैयार रहती हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं कार्तिक आर्यन की। कार्तिक आर्यन को अक्सर ही ऐसे ऐसे प्रपोजल्स आते रहते हैं।
अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी वह कमेंट में अपने फैंस के साथ इंटरेक्शन करते और मस्ती मजाक करते हुए अक्सर ही दिखते रहते हैं। इसी बीच हम आपको बताएंगे एक ऐसे प्रपोजल के बारे में जब कार्तिक आर्यन को एक लड़की ने उससे शादी करने के लिए ₹20 करोड़ का ऑफर दिया। और बदले में कार्तिक आर्यन के जवाब को सुनकर आप दंग रह जाएंगे।
किस्सा कुछ समय पहले का है जब कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करी थी। उस वीडियो में वह एक नन्हे बाल कलाकार के साथ दिखाई दे रहे हैं। जहां वीडियो को तो पसंद किया ही जा रहा है वहीं दूसरी तरफ उस पर अच्छे-अच्छे कमेंट की बौछार आ गई है। इसी बीच कार्तिक आर्यन को उनकी फीमेल फैंस के कई ऑफर भी आने लगे जिसमें वह कार्तिक को प्रपोज करते हुए नजर आ रही हैं।
आप एक लड़की की दीवानगी तो देखिए इस हद तक है कि उसने कार्तिक को शादी करने के लिए ₹20 करोड़ का ऑफर कर दिया। आप अंदाजा लगाइए कि इसका कार्तिक आर्यन ने क्या जवाब दिया। आमतौर पर अगर ऐसा होता है तो एक्टर और एक्ट्रेस इन चीजों को इग्नोर करते हैं और बात को आगे नहीं बढ़ाते हैं। लेकिन कार्तिक इस बात में निराले हैं।
कार्तिक आर्यन ने इसका बड़ा ही मजेदार और निराला सा जवाब दिया है। जो लड़की कार्तिक को शादी करने के लिए ₹20 करोड़ ऑफर करती हैं कार्तिक उस लड़की को जवाब देते हुए कहते हैं कि कब करनी है शादी। इसके बाद कमेंट आता है की चलिए बोली लगाना शुरू करते हैं। फिर तो क्या ही होना था कमेंट सेक्शन में पूरी हलचल मच जाती है। उनको चाहने वाली लड़कियां एक के बाद एक बोली लगाते हैं।
देखा जाए तो कार्तिक अक्सर ही इसे हंसी मजाक करते हुए दिखाई देते है। आपको बता दें कि हाल ही में कार्तिक का नाम सारा अली खान के साथ भी जोड़ा जा रहा था। लेकिन बाद में कार्तिक आर्यन ने यह साफ कर दिया था कि ऐसा कुछ नहीं है और वह अभी सिंगल हैं।