करिश्मा कपूर वह नाम है जो अपने समय के सबसे टॉप के बॉलीवुड कलाकारों में से एक था। करिश्मा ने अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से भी इंडिया में कई लोगों के दिल जीते थे। लेकिन दोस्तों आज हम आपको करिश्मा कपूर नहीं बल्कि उनकी बेटी के बारे में बताएंगे। जो खूबसूरती में अपनी मां से कम नहीं है।
आपको बता दें कि करिश्मा कपूर की बेटी का नाम समायरा कपूर है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उनकी कुछ फोटोस सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। समायरा की इन फोटोस को देखकर उनकी खूबसूरती की तुलना मां करिश्मा से की जा रही थी।
बता दें कि करिश्मा कपूर के दो बच्चे हैं एक बेटा और एक बेटी। जिनमें से बेटी समायरा बड़ी हैं। बेटे का नाम की कियान कपूर है। जहां एक तरफ समायरा 16 साल की हैं वहीं दूसरी तरफ कीआन सिर्फ 13 साल के हैं।
अगर बच्चों के पिता यानी करिश्मा कपूर के पति के बारे में बात की जाए तो करिश्मा ने सन 2003 में अमीर बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। दुख की बात तो यह है कि सन 2016 में ही पति पत्नी अलग हो गए थे। दोनों के अलग होने की वजह संजय का गुस्सा बताई जाती है।
कहा जाता है कि संजय कपूर बेहद गर्म मिजाज के हैं और करिश्मा के साथ मार पिटा’ई भी कर चुके हैं। जिस कारण करिश्मा ने तंग आकर तला’क ले ही लिया था। दोनों बच्चों की कस्टडी भी बहुत मशक्कत के बाद करिश्मा को ही मिली थी।