काफी मेहनती हैं निरहुआ के भाई प्रवेश लाल यादव, सेना की नौकरी छोड़कर बने भोजपुरी एक्टर

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरटार दिनेश लाल यादव को तो आज सभी जानते ही होंगे लेकिन क्या आप दिनेश लाल यादव के छोटे भाई प्रवेश लाल यादव को जानते हैं? अगर नहीं तो आज के इस लेख में हम आपको दिनेश लाल यादव के छोटे भाई प्रवेश लाल यादव के बारे में बताने वाले हैं।

दिनेश लाल यादव के तरह ही मल्टीटैलेंटेड हैं प्रवेश लाल यादव

दिनेश लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के एक मल्टीटैलेंटेड एक्टर माने जाते हैं। दिनेश लाल यादव एक सिंगर, एक एक्टर और अब एक राजनेता के तौर पर भी जाने जाते हैं वहीं बात करें दिनेश के छोटे भाई प्रवेश लाल यादव के बारे में तो यह भी अपने भाई से कम नहीं हैं। प्रवेश लाल यादव भी अपने भाई के तरह ही एक सिंगर, एक्टर, डायरेक्टर और एक प्रोड्यूसर के तौर पर जाने जाते हैं।

सेना की नौकरी छोड़कर बने भोजपुरी एक्टर

बता दें कि प्रवेश लाल यादव बचपन से ही सेना में जाकर देश की सेवा करना चाहते थे और यही कारण है कि इन्होंने बचपन से ही सेना में भर्ती होने के लिए तैयारी शुरू कर दी थी और सेना में भर्ती होने के बाद से काफी समय तक इन्होंने देश सेवा भी किया। हालांकि बाद में इन्होंने सेना की नौकरी छोड़कर भोजपुरी सिनेमा में काम करना शुरू कर दिया और आज यह लाखों करोड़ो लोगों के दिलों में बसते हैं।

इस फिल्म से किया था भोजपुरी डेब्यू
बता दें कि जब प्रवेश लाल यादव ने भोजपुरी फिल्मों में काम करना शुरू किया तब तक इनके बड़े भाई दिनेश लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के जाने माने अभिनेता बन गए थे। प्रवेश लाल यादव ने भोजपुरी फिल्म चलनी के चालल दूल्हा से साल 2009 में डेब्यू किया था।

एक फिल्म के लिए लेते हैं इतना फीस

प्रवेश लाल यादव की गिनती आज भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े सितारों के लिस्ट में होती है। प्रवेश ने भोजपुरी में कई सुपरहिट फिल्में भी दिया हैं। इनकी जोड़ी भोजपुरी के लगभग हर एक एक्ट्रेस के साथ लोगों को पसंद आती है। बता दें कि प्रवेश लाल यादव भोजपुरी के एक फिल्म में काम करने के लिए 15 लाख से लेकर 20 लाख रुपया तक चार्ज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *