बॉलीवुड की फिल्मों में हम हीरो और हीरोइनों को देखकर अक्सर कह देते हैं कि इनका काम काफी ज्यादा आसान होता है लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं होता है। ऐसा माना जाता है कि एक्टिंग दुनिया का सबसे कठिन काम होता है। बॉलीवुड में कई ऐसे सितारें हैं जो पर्दे पर आने से पहले पर्दे के पीछे के बारिकियों पर भी काम कर चुके हैं और आज के इस लेख में आपको बॉलीवुड के इन्हीं सितारों के बारे में बताने वाले हैं।
वरुण धवन
वरुण धवन को देखकर कई लोगों को लगता है कि यह डेविड धवन के बेटे है इसिलिए इन्हें आसानी से काम मिल गया और यह स्टार बन लेकिन आपको बता दें कि पर्दे पर आने से पहले वरुण ने पर्दे के पीछे भी काफी ज्यादा काम किया है। बता दें कि वरुण ने साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म माई नेम इज खान में करण जौहर को असिस्ट किया था।
सोनम कपूर
सोनम कपूर बॉलीवुड के सबसे सफल अभिनेताओं के लिस्ट में शामिल अनिल कपूर की बड़ी बेटी हैं। सोनम कपूर भी बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा हैं। लेकिन आप में से बहुत कम लोगों को पता होगा की पर्दे पर नज़र आने से पहले सोनम पर्दे के पीछे भी काम कर चुकी हैं। सोनम ने फिल्म ब्लैक में संजय लीला भंसाली के साथ बौतर सहायक निर्देशक के तौर पर काम किया था।
रणबीर कपूर
रणबीर कपूर बॉलीवुड के हैंडसम हंक कहे जाते हैं। रणबीर कपूर ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्मों से नवाजा है। आपको बता दें कि पर्दे पर काम करने से पहले रणबीर भी पर्दे के पीछे काम कर चुके हैं। आ अब लौट चले फिल्म का निर्देशन रणबीर के पिता ऋषि कपूर ने किया था। इस फिल्म में रणबीर ने अपने पिता के साथ बतौर सहायक निर्देशक के तौर पर काम किया था।
भूमी पेडनेकर
भूमी पेडनेकर की गीनती आज बॉलीवुड के सबसे सफल और सबसे अच्छी अभिनेत्रियों के साथ की जाती है। भूमी पेडनेकर की बेहतरीन एक्टिंक की तारीफ आज हर कोई करता है। लेकिन आप में से बहुत कम लोगों को ही पता होगा कि भूमी पेडनेकर ने एक्टिंग के दुनिया में कदम रखने से पहले पर्दे के पीछे भी काम किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो भूमी पेडनेकर ने अपने करियर की शुरुआत कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा के साथ बतौर सहायक के तौर पर की थी। हालांकि आज अपने मेहनत के दम पर भूमी ने एक्टिंग के दुनिया में अपना एक अलग ही पहचान कायम कर लिया है।