कहते हैं समय कब, कहां और कैसे बदल जाता है इसकी जानकारी किसी को भी नहीं होती है। और यह बात बिल्कुल भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के उपर लागु होता है। कभी झोपड़पट्टी में रहने वाले दिनेश लाल यादव आज आलीशान बगले में अपनी जिंदगी गुजार रहे हैं। आज के इस लेख में हम आपको दिनेश लाल यादव के बारे में बताने वाले हैं कि आखिर झोपड़पट्टी से आलीशान बंगले तक का सफर निरहुआ ने कैसे तय किया है।
बचपन में खाने को मोहजात हुआ करते थे निरहुआ
दिनेश लाल यादव का जन्म एक बहुत ही गरीब परिवार में हुआ था। बचपन में दिनेश लाल यादव के घर में इतनी ज्यादा गरीबी हुआ करती थी दिनेश लाल यादव का परिवार खाने तक को मोहताज हो जाया करता था। बचपन में दिनेश लाल यादव झोपड़ी में रहते थे। लेकिन आज अपने मेहनत के दम पर दिनेश लाल यादव ने काफी ज्यादा पैसा कमाया है।
मेहनत के दम पर बनाया आलीशान घर
भोजपुरी सिनेमा में आने से पहले दिनेश ने काफी ज्यादा गरीबी देखी है लेकिन आज दिनेश लाल यादव भोजपुरी के सबसे अमीर सितारों में से एक माने जाते हैं। बता दें कि दिनेश लाल यादव आज एक आलीशान घर में रहते हैं दिनेश की घर की कीमत करोड़ो में बताई जाती है।
मुंबई में भी है आलीशान फ्लैट
बता दें कि दिनेश लाल यादव ने सपनों के शहर मुंबई में भी एक आलीशान फ्लैट ले रखा है और इस फ्लैट की कीमत 5 करोड़ से भी ज्यादा की बताई जाती है। यह आलीशान फ्लैट बिल्कुल राजा महाराजाओं के घर जैसा लगता है।
गोरखपुर में भी ले रखा है घर
दिनेश लाल यादव ने कई प्रॉपटी ले रेखा है मिली जानकारी के अनुसार दिनेश लाल यादव ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में भी एक आलीशान घर ले रखा है और इस घर की कीमत भी करोड़ो में बताई जाती है। दिनेश लाल यादव काफी महंगी महंगी गाड़ियों के भी शौकिन माने जाते हैं और इनके कार कलेक्शन में कई लग्जरी लग्जरी गाड़ियां भी मौजूद हैं।