अनिल कपुर ने हिन्दी सिनेमा में अपने करियर की शुरूआत 80 के दशक में की थी। अनिल कपुर हिन्दी सिनेमा के सबसे सफल अभिनेताओं के लिस्ट में शामिल हैं। अनिल पीछले 40 सालो से हिन्दी सिनेमा में काम कर रहे हैं। हिन्दी सिनेमा में अनिल का नाम काफी गर्व से लिया जाता है। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अनिल की जोड़ी कई अभिनेत्रियों के साथ पंसद किया गया है। अनिल की जोड़ी को हिन्दी सिनेमा की पहली सुपरस्टार श्रीदेवी के साथ भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता था।
श्रीदेवी के साथ पर्दे पर अनिल ने मचाया धमाल : बता दें कि 90 के दशक में अनिल कपुर और श्रीदेवी की जोड़ी फैंस को काफी ज्यादा पसंद आती थी और इन दोनों सितारों ने पर्दे पर खुब ज्यादा रोमांस भी किया है। श्रीदेवी और अनिल कपुर ने एक साथ कई सुपरहिट फिल्में भी दी हैं। इन दोनों की जोड़ी को 90 के दशक में हिट जोड़ी के नाम से जाना जाता था।
हालांकि, बाद में अनिल कपुर और श्रीदेवी एक साथ एक रिश्ते से जुड़ गए। दरअसल, अनिल कपुर के बड़े भाई और बॉलीवुड के मशहुर फिल्म निर्माता बोनी कपुर ने साल 1996 में श्रीदेवी के साथ शादी रचा लिया था। बोनी कपुर से शादी के बाद से श्रीदेवी अनिल कपुर की भाभी बन गई थी।
श्रीदेवी और अनिल कपुर शेयर करते थे एक दुसरे के साथ यह रिश्ता : बता दें कि अनिल कपुर श्रीदेवी का सम्मान शुरू से ही करते थे। अनिल कपुर ने एक बार IIFA अवार्ड के मंच पर इस बात की जानकारी दी थी। अनिल ने बताया था कि बोनी कपुर से शादी के बाद श्रीदेवी इनकी भाभी बन गई थी ऐसे में यह जब भी श्रीदेवी से मिलते थे तो उनका पैर छुते थे।
इतना ही नही अनिल ने यह भी कहा था कि एक बार तो श्रीदेवी ने इन्हे टोकते हुए कहा था कि यह आप क्या कर रहे हैं. जिसके बाद अनिल ने श्रीदेवी से कहा था कि आप इतनी महान कलाकार हैं आपका पैर इसलिए छू रहा ताकी आपके अंदर से कुछ ज्ञान मेरे अंदर भी आ जाए।
मंच पर ही रोने लगे थे बोनी कपुर : बता दें कि जब अनिल कपुर यह बात IIFA अवार्ड के मंच से बता रहे थे तो उस दौरान बोनी कपुर भी वहां मवजूद थे और बोनी कपुर अनिल की बाते सुनकर रोने लगे थे। जिसके बाद IIFA के इस मंच पर हर किसी की आंखे श्रीदेवी के यादों में नम हो गए थे। बता दें कि श्रीदेवी भले ही आज हमारे बीच नही हैं लेकिन यह अपने फिल्मों के माध्यम से हमेशा के लिए अपने फैंल के दिलो में जिन्दा रहेंगी।