बॉलीवुड में अक्सर साउथ इंडस्ट्री के फिल्मों का रीमेक बनता रहता है। लेकिन क्या आपको पता बॉलीवुड के भी कई फिल्मों का रीमेक बन चुका है। जी हां भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बॉलीवुड के कई फिल्मों का रीमेक बनाया गया है और आज के इस लेख में हम आपको इन्हीं फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं।
प्यार झुकता नहीं
बॉलीवुड फिल्म प्यार झुकता नहीं साल 1985 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती पद्मिनी कोल्हापुरे और डैनी जैसे सितारों ने अपने शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीता था। यह फिल्म एक सफल फिल्म साबित हुई थी और यही कारण है कि भोजपुरी सिनेमा में भी इस फिल्म का रीमेक बनाया गया था। दरअसल भोजपुरी में इसी नाम से इसका रीमेक बनाया गया था जिसमें खेसारी लाल यादव और स्मृति सिन्हा मुख्य भुमिका में नज़र आई थी।
बेटा
अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की फिल्म बेटा लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी और यह एक सफल फिल्म साबित हुई थी। यही कारण है कि भोजपुरी सिनेमा में भी इस फिल्म का रीमेक बनाया गया था। दरअसल भोजपुरी सिनेमा में इस फिल्म को बेटा नाम से ही बनाया गया था और इस फिल्म में दिनेश लाल यादव ने मुख्य भुमिका निभाई थी।
गदर
अगर आप बॉलीवुड के फिल्मों के शौकिन हैं तो आपने सनी देओल और अमिषा पटेल की फिल्म गदर जरूर देखी होगी। गदर एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी। यही कारण है कि भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह ने भी इस फिल्म का रीमेक बनाया था। जी हां भोजपुरी सिनेमा में भी गदर का रीमेक बन चुका है और इस फिल्म को इसी नाम से रिलीज किया गया था।
शंहशाह
बॉलीवुड की फिल्म शंहशाह भी एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी। इस फिल्म के वजह से आज भी लोग अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का शंहशाह कहते हैं। इस फिल्म की भोजपुरी रीमेक में रवि किशन नज़र आए थे और इस फिल्म को भोजपुरी में भी शंहशाह के नाम से ही रिलीज किया गया था।
राजा बाबू
गोविंदा और करिश्मा कपूर की फिल्म राजा बाबू लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी इस फिल्म का भी भोजपुरी रीमेक राजा बाबू के नाम से ही रिलीज किया गया था। भोजपुरी फिल्म राजा बाबू में दिनेश लाल यादव मुख्य भुमिका में नज़र आए थे।