सिर्फ बॉलीवुड या भारत में नहीं बल्कि दुनिया में सबसे हैंडसम लोगों में हम सबके मनपसंद ऋतिक रोशन का नाम शुमार है। रितिक रोशन को इंडिया का ग्रीक गॉड भी कहा जाता है। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि वह लुक्स में अच्छे-अच्छे को पीछे छोड़ते हैं। शक्ल सूरत के साथ-साथ बॉडी भी उन्होंने बिल्कुल टॉप क्लास बनाई हुई है।
रितिक रोशन ने सन 2000 में उनके पिता राकेश रोशन द्वारा ही निर्देशित ’कोई मिल गया’ से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। अपनी जबरदस्त एक्टिंग और लुक्स के दम पर उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से बॉलीवुड में अपना डंका बजा दिया था। अपनी पहली ही फिल्म से उन्होंने बहुत ही बड़ी फैन फॉलोइंग जोड़ ली थी।
लेकिन क्या आपको पता है इस फिल्म के आने के बाद उनको हजारों लड़कियों के रिश्ते आए थे। दूसरी तरफ रितिक रोशन को किसी और पर नहीं बल्कि अपनी बचपन की दोस्त सुजैन खान पर ही टिके रहना था। रितिक रोशन और सुजैन एक दूसरे को बचपन से ही जानते थे। सुजान भी एक स्टार किड है। वह संजय खान की बेटी हैं।
इसी के चलते साल 2020 में ही दिसंबर के महीने में उन्होंने आपस में शादी कर ली थी। दोनों की शादी शुदा जिंदगी बहुत अच्छी चल रही थी। जोड़े को दो बेटे हुए थे। दोनों का नाम ह्रीदान रोशन और हृहान रोशन है।
अब बात आती है कि उनका तला’क क्यों हुआ था। दरअसल साल 2014 में रितिक और सुजैन दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे। वजह बताई जाती है कि रितिक रोशन के कुछ एक्स्ट्रा अफेयर्स भी चल रहे थे जिसके कारण दोनों अलग हो गए थे। आपको बता दें कि अलग होने पर एलुमनी में सुजैन ने रितिक से 400 करोड रुपए मांगे थे। लेकिन रितिक ने उनको 380 करोड रुपए दिए थे।
वैसे तो दोनों बच्चों की कस्टडी सुजैन को मिली थी। लेकिन दोनों साथ में ही अक्सर बच्चों के साथ दिखाई देते हैं। अलग होने के बाद भी दोनों दोस्ती के व्यवहार से एक दूसरे से पेश आते हैं।
गौरतलब है कि अब ऋतिक और सुजैन किसी और को डेट कर रहे हैं। सुजान की बात की जाए तो वह अरस्लैन गोनी को डेट कर रही हैं क्योंकि उन दोनों को कई मौकों पर साथ में देखा गया है। दूसरी तरफ रितिक रोशन साबा अजाद को डेट कर रहे हैं। उन दोनों को भी कई दफा एक साथ देखा जा चुका है।