फिल्मी दुनिया ही नहीं बल्कि राजनीति के दुनिया में भी धमाल मचा चुके हैं भोजपुरी के ये सितारे 

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री आज देश की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली रीजनल फिल्म इंडस्ट्री है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने अपने एक्टिंग से पुरी दुनिया में अपना नाम बनाया है। कई भोजपुरी सितारों ने तो फिल्मों के साथ साथ राजनीति के दुनिया में भी खुब ज्यादा नाम कमाया है। ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको भोजपुरी सिनेमा के उन सितारों के बारे में बताने वाले हैं जो फिल्मी दुनिया के साथ साथ राजनीति के दुनिया में भी धमाल मचा चुके हैं। 

मनोज तिवारी 

मनोज तिवारी ने भोजपुरी सिनेमा में अपने करियर की शुरूआत एक सिंगर के तौर पर की थी। हालांकि, सिंगिंग के साथ एक्टिंग के दुनिया में भी कदम रख दिया और खुब ज्यादा नाम कमाया। मनोज तिवारी काफी लंबे समय से भोजपुरी के किसी फिल्म में नज़र नहीं आए हैं। दरअसल, मनोज तिवारी ने पुरी तरह से राजनीति के दुनिया में कदम रख दिया है। आपको बता दें कि मनोज तिवारी भारतीय जनता पार्टी से उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद है। यह लगातार दूसरी बार लोकसभा सांसद बने हैं।

रवि किशन

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरूआत करके बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक अपने एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले रवि किशन भी एक एक्टर होने के साथ साथ एक राजनेता हैं। बता दें कि साल 2019 में रवि किशन ने भारतीय जनता पार्टी से गोरखपुर सीट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा था और इस सीट पर भारी जीत हांसिल की थी। रवि किशन एक अच्छे एक्टर होने के साथ साथ एक अच्छे राजनेता भी माने जाते हैं। एक बार लोकसभा में जनसंख्या नियंत्रण का बिल रवि किशन ने ही पेश किया था जिसके बाद से पुरे देश में रवि किशन चर्चा का विषय रहे थे।

दिनेश लाल यादव 

भोजपुरी सिनेमा के सबसे साफ और हमेशा विवादों से दूर रहने वाले दिनेश लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के एक अच्छे एक्टर माने जाते हैं। दिनेश लाल यादव भी एक्टर होने के साथ साथ एक राजनेता हैं। बता दें कि साल 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने दिनेश लाल यादव को आजमगढ़ से टिकट दिया था। हालांकि, यह चुनाव निरहुआ हार गए थे। इस चुनाव को यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जीत लिया था।

हालांकि, यूपी के विधानसभा चुनाव के लिए अखिलेश यादव ने इस सीट को छोड़ दिया था। जिसके बाद उपचुनाव के दौरान निरहुआ ने इस आजमगढ़ के इस लोकसभा सीट को जीत लिया। इस सीट को जीतने के बाद यह अक्सर चर्चा में रहते हैं।

मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेश लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के ये तीनों सितारों एक्टिंग के साथ साथ राजनीति के दुनिया में भी अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। हालांकि, दिलचस्प बात तो यह है कि ये तीनो सितारे सांसद हैं और तीनो ही सितारें भारतीय जनता पार्टी से सांसद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *