जन्म से लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस बनने तक कुछ ऐसा रहा है बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता का अबतक का सफर

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। ईशा गुप्ता बॉलीवुड की सबसे हॉट एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं। ईशा गुप्ता अक्सर अपने खुबसुरती और अपने हॉटनेस को लेकर सुर्खियां बटोरते रहती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने काफी ज्यादा मेहनत करने के बाद से आज यह सफलता हासिल किया है। आज के इस लेख में हम आपको ईशा गुप्ता के अबतक के सफर के बारे में बताने वाले हैं।

दिल्ली में हुआ था जन्म

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता का जन्म देश की राजधानी दिल्ली में 28 नवंबर साल 1985 में हुआ था। ईशा गुप्ता ने अपनी शुरूआती पढ़ाई दिल्ली में ही स्थित ब्लू बेस्ट इंटरनेशनल स्कूल से की है। ईशा शुरू से ही कुछ बड़ा करने का सपना लिए जी रही थी। हालांकि ईशा को अपने करियर में क्या करना था इसके बारे में कुछ भी क्लियर नहीं था। ईशा को केवल इतना पता था कि इन्हें जो भी करना है बड़ा करना है।

इसके बाद ईशा गुप्ता ने अपने आगे की पढ़ाई यानी अपने ग्रेजुएशन की पढ़ाई मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेशन से की है। दरअसल ईशा ने मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेशन से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। कॉलेज के पढ़ाई के दौरान ही ईशा की मॉडलिंग और एक्टिंग के क्षेत्र में रूची बढ़ने लगी थी।

मिल चुका है मिस इंडिया इंटरनेशनल का खिताब

कॉलेज की पढ़ाई के बाद ईशा को साल 2007 में मिस इंडिया इंटरनेशनल खिताब से सम्मानित किया गया था। मिस इंडिया इंटरनेशनल के खिताब से सम्मानित होने के बाद से ईशा ने बॉलीवुड में अपनी किस्मत अजमाने का फैसला किया था और आज ईशा गुप्ता बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस बन गई हैं।

इस फिल्म से किया था बॉलीवुड डेब्यू

ईशा गुप्ता ने कुणाल देशमुख की फिल्म जन्नत 2 से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म से ईशा को काफी ज्यादा लोकप्रियता मिली थी। इसके बाद ईशा आगे बढ़ती गई। ईशा गुप्ता ने बॉलीवुड के साथ साथ कई वेबसीरीज में भी काम किया है। ईशा गुप्ता ने एम एक्स प्लेयर की सबसे हिट वेबसीरीज आश्रम 3 में भी काम किया है और इस वेबसीरीज में ईशा की एक्टिंग लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *