सपनों के शहर मुबंई में हर रोज हजारों लोग अपना किस्मत अजमाने आते हैं। हालांकि, यहां पर हर कोई सफल नहीं हो पाता है। लेकिन बहुत से ऐसे लोग भी होते हैं जिनको सफलता मिल भी जाती है लेकिन यह सफलता ज्यादा दिनों तक नहीं चलती है। आज के इस लेख में हम आपको बॉलीवुड के कुछ इसी तरह से सितारों से मिलवाने हैं।
जुगल हंसराज
बॉलीवुड अभिनेता जुगल हंसराज को बॉलीवुड की कई छोटी मोटी फिल्मों में छोटे मोटे किरदार के रूप में काम मिला। लेकिन इन्हें फिल्म मोहब्बतें से काफी ज्यादा लोकप्रियता मिली थी। फिल्म मोहब्बतें में इनकी एक्टिंग लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी और इस किरदार के वजह से लोग आज भी इन्हें जानते हैं। हालांकि, इस फिल्म के बाद जुगल को कोई बड़ा हिट आज तक नहीं मिला।
संदली सिन्हा
इस लिस्ट में फिल्म तुम बिन की अभिनेत्री संदली सिन्हा का भी नाम शामिल है। संदली सिन्हा को फिल्म तुम बिन से काफी बड़ा हिट मिला था। इस फिल्म के वजह से लोग आज भी इन्हें लोग पहचानते हैं। हालांकि, इस फिल्म के बाद आज तक संदली एक बड़ी हिट की तलाश में हैं।
राहुल रॉय
राहुल रॉय का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है। राहुल को सबसे ज्यादा लोकप्रियता साल 1990 में आई फिल्म आशिकी से मिली थी। इस फिल्म से राहुल रॉय रातों-रात लोगों के दिलों में बस गए थे। हालांकि, इस फिल्म के बाद राहुल को कोई बड़ी हिट नहीं मिली।
भुमिका चावला
भुमिका चावला ने बॉलीवुड के कई हिट फिल्मों में काम किया लेकिन इन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म तेरे नाम से मिली थी। इस फिल्म के वजह से आज भी भुमिका चावला को याद किया जाता है लेकिन अन्य अभिनेत्रियों के मुकाबले भुमिका उतना ज्यादा सफलता हांसिल करने में नाकामाब रही हैं।
स्नेहा उलाल
अभिनेत्री स्नेहा उलाल ने भी बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया लेकिन इन्हे सिर्फ एक फिल्म के लिए ही याद किया जाता है। साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म लक्की: नोट टाइम फॉर लव फिल्म से इन्हें काफी ज्यादा लोकप्रियता मिली थी। हालांकि, यह बॉलीवुड में सफल होने में असफल साबित हुई हैं।
कुमार गौरव
कुमार गौरव ने साल 1981 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। कुमार गौरव ने फिल्म लव स्टोरी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और इस फिल्म से कुमार गौरव रातों-रात सबकी जुबान पर चढ़ गए थे। यङ फिल्म काफी ज्यादा हिट फिल्म साबित हुई थी। इस फिल्म के गाने आज भी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आते हैं। हालांकि, इस फिल्म के बाद आज भी कुमार गौरव को एक हिट की तलाश है।