एक दूसरे का शक्ल तक देखना नहीं चाहते हैं भोजपुरी के ये सितारें, एक दूसरे को मानते हैं अपना सबसे बड़ा दुश्मन

फिल्मी दुनिया के सितारें अक्सर किसी ना किसी वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खीयां बटोरते रहते हैं। कई बार यह सितारें अपने साथी कलाकरों के साथ अपने दुश्मनी को लेकर भी सुर्खिया बटोरते रहते हैं। ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको भोजपुरी सिनेमा के उन सितारों से मिलाने वाले हैं जो एक दुसरे को अपना दुश्मन मानते हैं। 

पवन सिंह और अक्षरा सिंह 

पवन सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाते हैं। वहीं अक्षरा सिंह भोजपुरी की सबसे सफल अभिनेत्री मानी जाती हैं। एक समय ऐसा भी था जब पवन सिंह और अक्षरा सिंह एक दूसरे पर अपना जान छिड़कते थे। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यह दोनों सितारें एक दूसरे के साथ लिव-इन में भी रह चुके हैं। हालांकि, ब्रेकअप के बाद से यह दोनों एक दूसरे के साथ काम तो दूर एक दूसरे का शक्ल तक देखना नहीं चाहते हैं।

खेसारी लाल यादव और पवन सिंह 

खेसारी लाल यादव भोजपुरी के सबसे बड़े सितारे माने जाते हैं। खेसारी लाल यादव और पवन सिंह पहले एक दूसरे को काफी ज्यादा मानते थे और यह दोनों एक दूसरे के जन्मदिन पर अक्सर केक लेकर मिलने चले जाया करते थे। हालांकि, बाद में इन दोनों के बीच किसी कारणवश एक विवाद ने जन्म ले लिया जिसके बाद से यह अक्सर मंच से एक दूसरे के खिलाफ बोलते नज़र आते हैं।

रवि किशन और मनोज तिवारी 

रवि किशन भोजपुरी के साथ साथ बॉलीवुड और टॉलीवुड की फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। यह एक एक्टर होने के साथ साथ राजनेता भी हैं। रवि किशन बीजेपी से गोरखपुर से सांसद भी हैं। वहीं बात करें मनोज तिवारी की तो मनोज तिवारी भोजपुरी के एक पॉपुलर अभिनेता रह चुके हैं और फिलहाल पुरी तरह से राजनीति में सक्रिय हैं।

एक समय मनोज तिवारी और रवि किशन एक दूसरे के बहुत बड़े वाले दुश्मन माने जाते थे। इस बात को कई बार इन सितारों ने अपने साक्षात्कार के दौरान बताया है। लेकिन अब यह एक दूसरे के अच्छे दोस्त माने जाते हैं और यह अक्सर एक दूसरे के साथ नज़र आते रहते हैं।

भोजपुरी के यह सितारें एक दूसरे के बहुत बड़े वाले दुश्मन माने जाते हैं कई बार तो यह सितारें खुले मंच से अपने दुश्मनी के बारें बात कर चुके हैं। इतना ही नहीं इन सितारों के फैंस भी इन सितारों के दुश्मनों को पसंद नहीं करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *