भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को अगर ट्रेंडिग स्टार कहा जाए तो यह गलत नही होगा क्योंकि साल 2022 में खेसारी लाल यादव ने कई सारे ट्रेंडिग गाने दिए हैं। खेसारी लाल यादव के लिए साल 2022 काफी ज्यादा बेहतरीन साबित हुआ है। इस साल खेसारी के कई गानों ने यूटयूब पर कई रिकॉर्डस् ब्रेक किए हैं। इन दिनों फिर से खेसारी लाल यादव का एक नया गाना यूटयूब के ट्रेंडिंग में नज़र आ रहा है।
खेसारी लाल यादव के नए गाने ने उड़ाया गर्दा : दरअसल, हाल ही में भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का एक नया गाना यूटयूब पर रिलीज हुआ था। इस गाने को खेसारी लाल यादव और भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी सिंगर नेहा राज ने मिलकर गाया था। इस गाने का नाम तेल है। यह गाना हाल ही में यूटयूब पर रिलीज किया गया था। रिलीज होने के बाद से ही यह गाना लगातार ट्रेंडिंग में नज़र आ रहा है। जिसके बाद से खेसारी लाल यादव और उनके फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है।
लोग दे रहे हैं भरपुर प्यार : खेसारी लाल यादव का गाना तेल जबसे रिलीज हुआ तभी से खेसारी के फैंस खेसारी के इस गाने को खुब ज्यादा पंसद कर रहे हैं और इस गाने पर भरपुर प्यार लुटा रहे हैं। यही कारण की इस गाने की चर्चा इस समय सोशल मीडिया पर काफी जोरों-शोरों सो हो रही है।
गाने में खेसारी के साथ यामिनी सिंह भी आ रही हैं नज़र : बता दें कि इस गाने को खेसारी लाल यादव और नेहा राज ने मिलकर गाया है। लेकिन इस गाने में खेसारी के साथ पर्दे पर रोमांस करते हुए भोजपुरी की पॉपुलर अभिनेत्री यामिनी सिंह नज़र आ रही है। पर्दे पर खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह का रोंमास भी लोगों को काफा ज्यादा पंसद आ रहा है।
बता दें कि खेसारी लाल के इस गाने पर अबतक 14 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ आ चुके हैं और सोशल मीडिया पर लगातार खेसारी के इस नए गाने पर लोग रील्स भी बना रहे हैं। इसके गाने के अलावा भी इस समय खेसारी लाल यादव का एक पुराना गाना काफी ज्यादा ट्रेंडिंग में नज़र आ रहा है। जी हां इस समय खेसारी लाल यादव का गाना ‘दढ़िया बढ़िया लागेला’ भी काफी ज्यादा ट्रेंडिंग में नज़र आ रहा है।