रजनीकांत की बेटी को दिया धनुष ने तला’क, जानिए क्या है सच

दोस्तों आपने धनुष का नाम तो सुना ही होगा जिन्होंने तमिल के साथ-साथ बॉलीवुड में भी बहुत ही हिट फिल्में दी हैं। धनुष ने बॉलीवुड की रांझना और अतरंगी रे जैसी हिट फिल्में दी हैं। आपको बता दें कि धनुष ने बहुत ही कम उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री कर दी थी। धनुष ने महज 19-20 की उम्र में ही फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख लिया था।

शुरुआत से ही धनुष की फिल्में हिट होने लगी थी जिससे कि धनुष ने फिल्म इंडस्ट्री में बहुत नाम कमाया था। जब साल 2003 में धनुष ने अपनी फिल्म कांडल कोटे का प्रीमियर रखा था तो उसमें रजनीकांत की बेटियां सौंदर्य और ऐश्वर्य भी आई थी।

वहां धनुष और ऐश्वर्या का सबसे पहली बार मीट हुआ था। उसके बाद ही ऐश्वर्या ने धनुष को बुके भेजकर हेलो कहा और टच में रहने को कहा था। धनुष ऐश्वर्या की इस बात को काफी सीरियसली ले गए थे। हिट फिल्में होने के कारण धनुष उस वक्त काफी लाइमलाइट में रहा करते थे। दूसरी तरफ ऐश्वर्या भी रजनीकांत की बेटी और एक अच्छी डायरेक्टर थी जिसके कारण वह भी लाइमलाइट में रहा करती थी।

तभी से दोनों काफी बार साथ दिखने लगे थे। मीडिया में दोनों के साथ रहने की बहुत सी खबरें चर्चा में रहती थी। मीडिया में दोनों के साथ रहने की खबरें और अफवाहों के चलते दोनों ने नवंबर 2004 में तमिल रीति-रिवाजों को फॉलो करते हुए शादी कर ली थी।

आपको बता दें कि उस समय धनुष की उम्र केवल 21 साल थी और दूसरी तरफ ऐश्वर्य उनसे 2 साल बड़ी यानी 23 साल की थी। दोनों की शादी रजनीकांत के ही घर में बड़ी धूमधाम से हुई थी। शादी में बहुत बड़ी-बड़ी हस्तियां आई थी।

लेकिन कभी भी किसी ने यह नहीं सोचा था कि इतने प्यार से रहने वाले कपल एक दूसरे से अलग होंगे। खुद रजनीकांत के साथ साथ उनके फैंस भी इस खबर को सुनकर बहुत ही ज्यादा निराश और सदमे में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *