दोस्तों स्पोर्ट्स की अगर बात की जाए तो हमारे भारत देश में क्रिकेट से ऊपर कोई दूसरा खेल नहीं माना जाता है। कुछ फैंस तो क्रिकेटर्स के इतने दीवाने होते हैं कि उन्हें भगवान की तरह पूजने लगते हैं। यही वजह है कि हमारे देश में हर बड़े क्रिकेटर को सुपरस्टार का दर्जा मिला हुआ है। आपको पता ही होगा कि खिलाड़ी रात भर में इस मुकाम तक नहीं पहुंचते हैं बल्कि यह उनकी पूरी जिंदगी की मेहनत का फल होता है। इसी के चलते हमारे देश की सरकार कुछ गिने-चुने खिलाड़ियों को सरकारी पद देकर सम्मानित करती हैं।
कपिल देव
अब यह बात तो हर भारतीय जानता है कि कपिल देव भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक बहुत महत्वपूर्ण खिलाड़ी माने जाते हैं। क्योंकि कपिल देव ने ही अपनी शानदार कप्तानी और बेहतरीन ऑलराउंड परफॉर्मेंस के दम पर साल 1983 में भारत को पहला वर्ल्ड कप जिताया था। वैसे तो इसके बाद से कपिल देव को बहुत से पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। लेकिन साल 2008 में उनको भारतीय सेना ने लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से सम्मानित किया था। इसी के साथ वह भारतीय क्रिकेट टीम में इस तरह सरकारी पद पाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए थे।
सचिन तेंदुलकर
दोस्तों यह बात तो भारत के क्रिकेट फैंस के साथ-साथ दुनिया भर के क्रिकेट फैंस भी जानते हैं कि सचिन तेंदुलकर के बनाए रिकॉर्ड्स कितने विशाल हैं। लेकिन आज हम उनके रिकॉर्ड्स की नहीं बल्कि सरकार की तरफ से उन्हें दिए सरकारी पद की बात करेंगे। भारतीय वायु सेना ने सम्मान के रूप में साल 2010 में सचिन को ग्रुप कैप्टन का पद सम्मानित किया था। वह बिना किसी एक्सपीरियंस के इस पद को हासिल करने वाले पहले भारतीय बने थे। इसी के साथ साथ उनको साल 2012 में राज्यसभा के लिए भी चुना गया था।
महेंद्र सिंह धोनी
क्रिकेट को पसंद करने वाला हर इंसान धोनी के बारे में जानता ही है कि वह ना सिर्फ एक ताबड़तोड़ बल्लेबाज है बल्कि एक शानदार कप्तान और जबरदस्त विकेटकीपर भी हैं। उन्होंने ना सिर्फ देश को एक वर्ल्ड कप बल्कि तीन आईसीसी वर्ल्ड कप जिताए हैं। साल 2011 के वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय सेना की तरफ से उनको लेफ्टिनेंट कर्नल का पद देकर सम्मानित किया गया था।
हरभजन सिंह
साल 1998 में अपना पहला मैच खेलने वाले फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह को भारत के इतिहास में सबसे जबरदस्त गेंदबाजों में शुमार किया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने अपनी गेंदबाजी के दम पर भारतीय टीम को कई बार जिताया है। साल 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी गेंदबाजी और परफॉर्मेंस के लिए उन्हें पंजाब सरकार की तरफ से पंजाब पुलिस में डीएसपी का पद देकर सम्मानित किया गया था। जिसे उन्होंने सम्मान और गौरव के साथ अपनाया था।
यूज़वेंद्र चहल
साल 1990 में हरियाणा के जींद शहर में जन्मे यूज़वेंद्र चहल ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की शुरुआत साल 2016 में की थी। तब से ही वह भारतीय क्रिकेट टीम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बने हुए हैं। देखा जाए तो अब तक का उनका क्रिकेट करियर बहुत ही जबरदस्त रहा है और इसी जबरदस्त परफॉर्मेंस के चलते इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से साल 2018 में उन्हें इंस्पेक्टर के पद से सम्मानित किया गया था। इस चीज का खुलासा उनके पिता ने किया था।