बॉलीवुड के इन सितारों ने चुपके से कर ली थी शादी, किसी को भी नहीं लगी थी कानों-कान ख़बर

किसी भी इंसान के लिए उसकी शादी उसके जीवन की सबसे अहम और सबसे खुशी वाला फैसला माना जाता है और इस खुशी में ज्यादातर लोग ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल करना चाहते हैं लेकिन बॉलीवुड में कई बार ऐसा नहीं होता है। बॉलीवुड के कई सितारों ने अपने शादी को दुनिया वालों से छुपा कर रखा था। ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको बॉलीवुड के उन सितारों से मिलाने वाले हैं जिन्होंने अपनी शादी काफी गुपचुप तरीके से की थी।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

बॉलीवुड के चॉकलेट बॉय कहे जाने वाले रणबीर कपूर ने साल 2022 में आलिया भट्ट के साथ अपनी शादी रचाई थी और इस शादी में बस इनके परिवार के लोग ही शामिल हुए थे।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम के पुर्व कैप्टन और सलामी बलेबाज विराट कोहली ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ साल 2017 में शादी रचाई थी। इन दोनों सितारों ने अपनी शादी सबसे छुपाकर इटली में रचाई थी।

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने भी अपनी शादी लोगों से छुपाकर की थी। इन दोनों ने अपनी शादी की बात बिल्कुल अंत तक छुपाकर रखी थी।

आदित्य धर और यामी गौतम

आदित्य धर और बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस यामी गौतम ने एक दुसरे के साथ साल 2021 में शादी रचाई थी। इन दोनों ने भी अपनी शादी की बात काफी दिनों तक छुपाकर रखी थी।

जॉन अब्राहम और प्रिया रुंचल

बॉलीवुड के एक्शन हीरो जॉन अब्राहम ने साल 2014 में प्रिया रुंचल के साथ अपनी शादी रचाई थी। जॉन अब्राहम ने अपनी शादी लोगों के साथ साथ बॉलीवुड के सितारों से भी छुपाकर की थी।

राखी सावंत और आदिल दुर्रानी

बॉलीवुड की कंट्रोवर्सी क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत ने भी आदिल दुर्रानी के साथ साल 2022 में शादी रचा लिया था लेकिन इसके बारे में राखी ने किसी से भी नहीं बताया था। हालांकि, कुछ दिनों पहले ही राखी ने आदिल के साथ अपनी शादी की बात मीडिया के सामने पब्लिक किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *